फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   व्यापारी के कत्ल पर बवाल, सीओ का सिर फोड़ा

व्यापारी के कत्ल पर बवाल, सीओ का सिर फोड़ा

Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के कत्ल पर बवाल, सीओ का सिर फोड़ा
व्यापारी के कत्ल पर बवाल, सीओ का सिर फोड़ा
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात निमंत्रण से लौटे किराना व्यापारी की घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रात में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।


बवाल की आशंका में पुलिस ने देर रात किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर सुबह होते ही सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि, लोगों को खदेड़ रही पुलिस पीड़ित परिवार के बरामदे तक पहुंच गई और वहां पीड़ित परिवार की महिलाओं की पिटाई कर दी। इससे लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान सीओ आलापुर लोगों के बीच घिर गए। आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में सीओ समेत चार पुलिसकर्मी और पुलिस कार्रवाई में सुरेंद्र समेत तीन ग्रामीण घायल हुए हैं।


बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके से भाग निकली। बाद में स्थानीय भाजपा विधायक ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसी दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पोस्टमार्टम के बाद मृतक व्यापारी का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया।


घटना को लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी घटना का कोई कारण नहीं स्पष्ट हो सका है।


राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार निवासी किराना व्यापारी राकेश जायसवाल (30) पुत्र आत्मा की घर के निचले हिस्से में दुकान है। सोमवार रात राकेश एक निमंत्रण में गए थे।


देर रात वहां से लौटकर बाइक खड़ी करके राकेश दुकान से होते हुए घर के भीतर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो युवक राकेश के नजदीक पहुंचे और एक ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


राकेश को तीन गोलियां मारने के बाद तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर जहांगीरगंज की ओर भाग गए। घटना से चीखपुकार मच गई। राकेश को परिवार के लोग निजी वाहन से पड़ोसी जनपद आजमगढ़ की रानीपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।


परिवारीजन देर रात शव लेकर पदुमपुर पहुंचे। इस बीच राकेश की हत्या की जानकारी पाकर उनके घर सैकड़ों लोग जुटने लगे थे। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कई थाने की फोर्स पुलिस प्रशासन ने लगा दी।


एसडीएम आलापुर व सीओ जलालपुर समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर डट गए। लोगों में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मगर सुबह होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पदुमपुर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


राजेसुल्तानपुर समेत कई थानों की फोर्स ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसपी संतोष कुमार मिश्र के साथ सीओ आलापुर केके मिश्र व कई अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।


पुलिसकर्मी जाम लगा रहे लोगों को हटा रहे थे। जहांगीरगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह बिसेन पर आरोप है कि उन्होंने लाठी भांजनी शुरू कर दी। इससे भगदड़ में कुछ लोग गिर पड़े तो पुलिसकर्मी उन पर टूट पड़े।


भीड़ को खदेड़ रहे पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार के बरामदे में घुस गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियाें ने पीड़ित परिवार की महिलाओं की भी पिटाई कर दी। इससे स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।


लाठी-डंडे लेकर लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। सीओ आलापुर केके मिश्र एक दुकान में घुसे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। वे बाहर निकले, तो उन पर पथराव के साथ ही लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई।


इससे सीओ का सिर फट गया और दाहिना हाथ टूट गया। सीओ के सिर में 22 टांके लगे हैं। दरोगा अफसर आलम व सिपाही अमर के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं, सुरेंद्र समेत तीन ग्रामीण भी घायल हुए हैं।



स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने किसी प्रकार का बल प्रयोग करने के बजाए विवाद टालने के लिए पीछे हटने का निर्णय लिया।


सभी पुलिस अफसर वाहनों में बैठकर वहां से चले गए। ग्रामीणों ने वाहनों पर भी पथराव किया। इससे सीओ आलापुर के वाहन का शीशा टूट गया।


बाद में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को समझाया। विधायक अनीता कमल भी मौके पर पहुंचीं। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। उधर, मृतक राकेश के पिता आत्माराम की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।


प्रभारी थानाध्यक्ष राजमजीत बिंद ने बताया कि, छानबीन की जा रही है। घटना का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed