{"_id":"5b02ff734f1c1be1408b6ddf","slug":"61526923123-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा तो पशु चोरों ने कर दिया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा तो पशु चोरों ने कर दिया पथराव
Updated Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलेमपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर गांव स्थित एक पशुशाला का दरवाजा तोड़कर पशु चोरों ने एक भैंस पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी करने पर पशु तस्करों ने उन पर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
इससे ग्रामीणों को अपने कदम पीछे हटाने पड़े, जिसका लाभ उठाकर चोर भाग निकलने में सफल रहे। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विद्यासागर वर्मा पुत्र राजाराम का पशुशाला गांव में ही है।
बताया जाता है कि रविवार मध्यरात्रि करीब पशु चोर पिकअप से वहां पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वहां बंधी एक भैंस पिकअप पर चढ़ाने लगे। आवाज सुनकर विद्यासागर की आंख खुल गई। गुहार मचाते हुए पिकअप की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
इस बीच आसपास के ग्रामीणों ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। हालांकि तब तक चोर भैंस को पिकअप पर लाद चुके थे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख चारों ने ग्रामीणों पर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों को अपने कदम पीछे हटाने पड़े।
इसका लाभ उठाते हुए चोर वहां से भाग खड़े हुए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि घटना से चंद कदम की दूरी पर चौराहे पर पुलिस पिकेट मौजूद थी, लेकिन चोरों को पकड़ने के लिए सक्रियता नहीं दिखाई गई। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।