फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   झील में पर्यटक कर सकेंगे बोटिंग

झील में पर्यटक कर सकेंगे बोटिंग

Mon, 21 May 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
झील में पर्यटक कर सकेंगे बोटिंग
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में स्थित महादेवा ताल झील को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। झील के किनारे तीन किलोमीटर तक सड़क का निर्माण किया गया है। सीमेंट टावर के निकट झील के तट पर बेंच लगवाई गई है, जिससे पर्यटक मनोरम नजारे का लुत्फ ले सकें।
विज्ञापन


झील में पर्यटकों की बोटिंग का इंतजाम करने के लिए वन विभाग जुटा है। जंगल आने वाले पर्यटक झील के तट पर सुकून के पल गुजारते हुए प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट सुन सकेंगे। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी का नाम आते ही भ्रमण स्थल के नजारे सामने आने लगते हैं। 551 वर्ग किलोमीटर में फैले कतर्नियाघाट के कतर्नियाघाट रेंज में महादेवा ताल झील है।
विज्ञापन


लगभग पांच वर्ग किलोमीटर में यह झील फैली है। इस झील में साइबेरियन पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। अन्य कई दुर्लभ पक्षियों का भी शरणस्थल झील को माना जाता है। जंगल के मध्य स्थित झील को पर्यटकों के लिए संवारने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि झील के तट पर तीन किलोमीटर तक सड़क की पटान करवाई गई है। सीमेंट वाच टॉवर से एक किलोमीटर की दूरी पर सीमेंटेड बेंच झील के तट पर लगवाई गई है। यहां पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की भी योजना है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अब तक चार लाख रुपये खर्च हुए हैं। सीमेंट वाच टॉवर पर छाजन भी लगवाया गया है। टॉयलेट निर्माणाधीन है।

उन्होंने कहा कि महादेवा ताल के बीच में टापू के निर्माण की कवायद चल रही है, जहां पर प्रवासी चिड़िया अपना बसेरा बना सके। 10 पैडल बोट भी झील में डाली जाएगी, जिससे आने वाले पर्यटक बोटिंग का भी लुत्फ ले सकेंगे।


15 नवंबर तक परियोजना पूरी होने की उम्मीद
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सड़क की पटान का कार्य तीन चरणों में किया गया है। सीमेंट बेंच लगवाई जा रही है। इसके अलावा पैडल बोट और झील के बीच में टॉपू बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

जून तक अनुमति मिलने की संभावना है। 15 जून को पर्यटकों के लिए सेंक्चुरी क्षेत्र बंद होने के बाद कार्य को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू होगी।

प्रयास होगा कि 15 नवंबर तक परियोजना पूरी हो जाए। उस समय सेंक्चुरी खुलने पर आने वाले पर्यटक झील के तट पर भ्रमण का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed