फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अमेठी को 118 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

अमेठी को 118 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Wed, 25 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमेठी को 118 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
अमेठी को 118 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन


अमेठी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित/निर्माणाधीन 118 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की जिले को सौगात दी।

सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि, सड़कें विकास की संवाहक बनेंगी। इससे अमेठी के साथ ही अन्य जनपदों को भी फायदा होगा। उन्होंने कांग्रेस पर विकास नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अमेठी स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने 55 करोड़ 88 लाख 60 हजार रुपये लागत से बनने वाली 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


62 करोड़, 10 लाख 25 हजार रुपये लागत से निर्मित 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में नई सड़कों का निर्माण, पुरानी सड़कों की मरम्मत तथा नदियों पर पुल निर्माण के कार्य शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि, इन परियोजनाओं से अमेठी के साथ ही दूसरे जिलों के लोगों को भी फायदा होगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, देश पर 60 वर्ष तक राज करने वाला गांधी परिवार सिर्फ वादा करना जानता है काम नहीं। कांग्रेस, सपा व बसपा सिर्फ नफरत फैलाकर वोट हासिल करने का काम करते हैं। इनकी नीति कुछ का काम, कुछ का विकास है।

जबकि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास की है। गरीबों का मजाक उड़ाने वाले तीनों दल इन दिनों नरेंद्र मोदी की नीति व विकास कार्यों से बौखला गए हैं।

बीते दिनों राहुल गांधी की ओर से संसद में मोदी को बहस करने की चुनौती देने वाले बयान पर केशव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, राहुल तो 15 मिनट भी नहीं बोल सकते हैं। केशव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, कमल की तरह ही अमेठी खिलेगा। उन्होंने कहा कि, अधिकारी कार्यकर्ता व जनता को सम्मान दें। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारी अब जिला, तहसील व ब्लॉक में नहीं रह पाएंगे।

केशव ने कहा कि, 2014 में यूपी से 73 सीटें जीतने वाली भाजपा 2019 में अमेठी व रायबरेली सीट जीतकर बढ़ोत्तरी करेगी। कार्यकर्ताओं को हनुमानजी की तरह शक्तिशाली बताते हुए कहा कि, देश मोदी के ही नेतृत्व में शक्तिशाली बन सकता है न कि राहुल गांधी के नेतृत्व में।


उन्होंने यूपी में अगले 25 वर्ष तक भाजपा की सरकार रहने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को सत्यभाव से काम करने की नसीहत दी। केशव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, यदि उनकी बात कहीं न सुनी जाए तो वे किसी भी सोमवार को लखनऊ के सात कालीदास मार्ग स्थित उनके आवास पर बेझिझक आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed