फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नकली सरसों तेल बनाने की कंपनी पकड़ी, सीज

नकली सरसों तेल बनाने की कंपनी पकड़ी, सीज

Fri, 29 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
नकली सरसों तेल बनाने की कंपनी पकड़ी, सीज
15 हजार लीटर सरसों तेल बरामद, खरीद माल के सापेक्ष कम मिला स्टॉक
विज्ञापन

बहराइच। शहर से सटे अमीनपुर नगरौर गांव के निकट एक सरसों तेल कंपनी पर शुक्रवार शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से लगभग 15 हजार लीटर सरसों तेल बरामद हुआ। सरसों का तेल बनाने का केमिकल भी मौके से मिला है। जिससे तैयार तेल के नकली होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

छापेमारी में खरीद माल के सापेक्ष तैयार माल कम मिला। जीएसटी भी नहीं जमा थी। इस पर टीम ने पांच लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। साथ ही तैयार खाद्य तेल को सीज कर उसका नमूना जांच को भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कंपनी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


बहराइच शहर निवासी रमेश चंद्र सुल्तानिया की तेल कंपनी कोतवाली देहात अंतर्गत शहर से सटे अमीनपुर नगरौर गांव के निकट स्थित है। कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को दोपहर बाद गोंडा के वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के सहायक आयुक्त राहुल द्विवेदी की अगुवाई में टीम ने कंपनी पर छोपमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से बीते माह में जितना कच्चा माल खरीदा गया। उससे कम तैयार माल मौके पर मिला। जीएसटी भी नहीं जमा थी। इसके चलते टीम ने व्यवसायी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। छापेमारी के दौरान ही वाणिज्य कर विभाग की टीम की ओर से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में टीम के अधिकारी राजेंद्र पांडेय, अनंत स्वरूप, डा. विश्राम, रामतेज, एसपीएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो कंपनी में सरसों तेल बनाने में प्रयुक्त होने वाला डेढ़ सौ लीटर केमिकल और 15 हजार लीटर से अधिक खाद्य तेल अलग-अलग पैकिंग में बरामद हुआ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि ने बताया कि केमिकल मिलने के चलते सरसों तेल के नकली होने की पूरी संभावना है। तीन नमूने लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह माल हुआ बरामद
9000 लीटर सरसों तेल
19 ड्रम पॉम ऑयल
116 अदद 15 लीटर की पैक टिन
150 लीटर सरसों तेल बनाने का केमिकल

भैया बाहर हैं, कर्मचारियों से हाथापाई कर तोड़ा ताला
छापेमारी के मामले में जब कंपनी के मालिक रमेश चंद्र सुल्तानिया से बात करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह परिवार समेत खाटू श्याम की यात्रा पर हैं। मौके पर उनके भाई अभिषेक सुल्तानिया मिले। बोले- कुछ लोग आए थे अपने को अधिकारी बता रहे थे। कंपनी के कर्मचारियों से हाथापाई कर गोदाम का ताला तोड़ा और नमूना एकत्रित किया। अभिषेक ने कहा कि नकली खाद्य तेल का कोई कारोबार नहीं होता। अधिकारी फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed