फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   काली मिर्च के साथ गिरफ्तार

काली मिर्च के साथ गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
काली मिर्च के साथ गिरफ्तार
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर को नेपाली काली मिर्च की चार बोरियों के साथ दबोचा। युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा एसएसबी 42वीं बटालियन के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पचपकड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट चौकी के जवान पिलर संख्या 31/6 के मध्य गश्त कर रहे थे। तभी नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में एक युवक सीमा पार करते हुए दिखाई दिया। रिक्शे पर चार बोरियां लदी थीं। जवानों ने रिक्शा रोककर बोरियों की तलाशी ली तो बोरों में नेपाल में निर्मित काली मिर्च बरामद हुई।


जवानों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो युवक ने नेपाल से काली मिर्च खरीदकर भारत में बेचने की बात बताई। जवानों ने तत्काल तस्कर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद काली मिर्च को सीज कर रुपईडीहा कस्टम को सौंप दिया गया। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान चंदन कुमार सोनकर निवासी रुपईडीहा कस्बा के रूप में हुई है। गश्त व कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, रोशनलाल, सत्येंद्र सिंह, बालाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed