{"_id":"5a131c034f1c1b0d698bced3","slug":"61511201795-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में रेशमा व वसीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में रेशमा व वसीम अव्वल
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना (सीतापुर)। ब्लॉक स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनके प्रदर्शन को देख दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
भारत इंटर कॉलेज कोरौना के मैदान पर दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ वाईके मिश्रा व बीईओ गोंदलामऊ शैलेंद्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन व सरस्वती पूजा कर किया। उद्घाटन समारोह में प्राथमिक स्कूल नगवा जैराम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता हुई। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय समसापुर की रेशमा व बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुचलाई के वसीम प्रथम स्थान पर रहे। योगा में प्राथमिक विद्यालय नगवा जैराम अव्वल रहा। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय नगवा जैराम प्रथम, प्राथमिक विद्यालय समसापुर द्वितीय स्थान पर रहा। रंगोली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीखपुर प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरिगवां द्वितीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर तृतीय स्थान पर रहा। संचालन अनिल कुमार ने किया। बीईओ गोंदलामऊ शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिताओं का फाइनल होगा। समापन पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव सभी विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।