{"_id":"59ef71da4f1c1b6d548b8c57","slug":"61508864474-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ से निकायों में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ से निकायों में होंगे विकास कार्य
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नगर पालिका व नगर पंचायतों के विकास के लिए मंगलवार को 10 करोड़ 23 लाख तीन हजार 251 रुपये लागत की अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। भाजपा सांसद हरिओम पांडेय व टांडा विधायक संजू देवी ने परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए लोगों को ऐतिहासिक विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही सभी परियोजनाओं पर तीव्र गति से काम शुरू होगा।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि नगरों के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विकास का पिटारा खोल दिया है। टांडा नगर में जल्द ही तीन करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से 16 परियोजनाओं के विकास के कार्य होंगे। 14वें वित्त आयोग एवं स्टांप शुल्क से प्राप्त राशि से इन कार्यों को पूरा कराया जाएगा। विधायक संजू देवी ने नगर क्षेत्र के लोगों को विकास का भरोसा दिलाया। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में तीन करोड़ 24 लाख के 25 निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। ईओ सुरेश मौर्य ने बताया कि जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू कराया जाएगा।
बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के विकास के लिए सांसद व विधायक ने दो करोड़ 96 लाख रुपये की लागत के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा नेता अमरनाथ सिंह, रामप्रकाश यादव, रुद्रप्रसाद उपाध्याय, रामपलटन मिश्र, इन्द्रमणि शुक्ल, विकास मोदनवाल, भरत गुप्त आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका में सांसद ने 66 लाख 37 हजार 251 रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। उधर, इल्तिफातगंज नगर पंचायत में तीन लाख 66 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ।