{"_id":"595a98614f1c1b1c778b46c2","slug":"61499109473-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना के लिए खेल जरूरी : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना के लिए खेल जरूरी : गुप्ता
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम भावना के लिए खेल जरूरी : गुप्ता
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक महेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को दीप प्रज्वलित कर 65 वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2017-18 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीम भावना के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। खेलों से एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का बेहतर मौका मिलता है। उन्होंने स्वयं भी टेबल टेनिस खेलकर प्रतियोगिता का आगाज किया। नवनियुक्त खेल संघ के अध्यक्ष दावा छेरिंग ने कहा कि आने वाले समय में खेलों को लेकर रेल कोच कारखाने के प्रयास पूरे देश में अग्रणी दिखाई देंगे।
उन्होंने बताया कि देश भर के सभी रेलवे की 15 पुरुष और छह महिला टीमों के 125 खिलाड़ी आयोजन में भागीदारी कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आरेडिका एवं पश्चिम रेलवे टीम के बीच खेला गया। इस मौके पर सीएमई दिलीप कुमार अग्रवाल, सीईई एके श्रीवास्तव, भंडार नियंत्रक एके पांडेय समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।