{"_id":"6a6122ce3b22cce1c1045e26","slug":"60-seats-are-full-in-most-of-the-courses-of-jnpg-college-lucknow-news-c-13-lko1070-1840625-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेएनपीजी कॉलेज के ज्यादातर कोर्सों में 60 फीसदी सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेएनपीजी कॉलेज के ज्यादातर कोर्सों में 60 फीसदी सीटें फुल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट सूची से अधिकतर पाठ्यक्रमों में 60 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। प्राचार्य केके शुक्ल ने बताया कि पहली मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश बुधवार को समाप्त हो गए। बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
बीए की 880 में से 625 और बीकॉम की 880 में से 540 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। बीएससी (बायो) में 420 में से 286 और बीबीए में 60 में से 45 सीटों पर दाखिले हुए। स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम और एमएससी वनस्पति विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों में भी अच्छी संख्या में सीटें भरी हैं। एमएससी वनस्पति विज्ञान की 30 में से 24 सीटें भर चुकी हैं। दूसरी मेरिट सूची में एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए समाजशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र सहित कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल हैं। एमएससी के विभिन्न विषयों और एमकॉम के पाठ्यक्रमों में भी खाली सीटों पर आवेदन किए जा सकते हैं। बीए, बीकॉम के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश बुधवार को पूरे हो गए। बीकॉम (ऑनर्स) की 60 में से 35, बीएससी (मैथ्स) की 300 में से 107 और बीएससी (स्टैटिस्टिक्स) की 60 में से 30 सीटें भरीं। बीएससी (कंप्यूटर साइंस) और बीसीए में 60 में से 39-39 सीटों पर दाखिले हुए।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर स्तर पर सीटों की स्थिति
एमए हिंदी में 60 में से 25, एमए अंग्रेजी में 50 में से 28 और एमए अर्थशास्त्र में 50 में से 25 सीटें भरीं। एमएससी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान में भी आधी या उससे अधिक सीटें भर चुकी हैं। एमएससी जंतु विज्ञान में 30 में से 18 और एमकॉम (एप्लाइड) में 60 में से 27 सीटें भरीं हैं।