फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   59 crore fraud in name of flat allotment

बुर्ज खलीफा में फ्लैट और मोटे ब्याज का झांसा दे ठग लिए 59 करोड़

Wed, 16 Sep 2020 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
59 crore fraud in name of flat allotment
बुर्ज खलीफा में फ्लैट और मोटे ब्याज का झांसा दे ठग लिए 59 करोड़
विज्ञापन

रीयल एस्टेट कंपनी बनाकर रुपये ऐंठने वाले नौ आरोपी दबोचे
गोसाईंगंज में अलास्का कमोडिटीज व अलास्का रीयल एस्टेट एंड डॅवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोलकर 59 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी नौ शातिरों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर दबोच लिया। कंपनी का एमडी हरिओम यादव और पांच अन्य आरोपी फरार हैं। इन लोगों ने दुबई के बुर्ज खलीफा टावर में भी फ्लैट और शोरूम बेचने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठे थे।
ठग कंपनी अपनी योजनाओं और रीयल एस्टेट में निवेश की गई रकम पर पांच प्रतिशत हर महीने लाभ देने का झांसा देती थी। डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर के मुताबिक अलास्का कंपनी में निवेश के नाम पर 550 से अधिक लोगों को ठगा गया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि शातिर हरिओम यादव और उसके साथियों ने मुंबई के रीयल एस्टेट में भी अपनी गहरी पैठ बताते हुए लोगों को ठगा। पीड़ितों के मुताबिक हरिओम यादव कहता था कि उसने दुबई में भी अलास्का इंटरप्राइजेज कंपनी बनाकर काम शुरू किया है। अपनी दुबई की कंपनी में रकम निवेश करने पर उसने ज्यादा लाभ कमाने का ऑफर भी कई लोगों को दिया था।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों को बनाया कंपनी में निदेशक
डीसीपी ने बताया कि हरिहरपुर निलमथा निवासी महेश कुमार यादव ने जुलाई में कंपनी के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महेश के मुताबिक सक्टू का पुरवा निवासी हरिओम यादव ने करीब तीन साल पहले अपनी जमीन पर अलास्का रीयल एस्टेट व अलास्का कमोडिटीज नाम से ऑफिस खोला था। उसने कंपनी में 12 लोगों को निदेशक बनाया, जिसमें से अधिकतर उसके परिवार के ही सदस्य हैं। रातों-रात अमीर बनाने का झांसा देकर उसने अपनी कंपनी में रुपये निवेश कराना शुरू किया। निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए वह 100 रुपये के स्टांप पर एक सहमति पत्र और एडवांस चेक देता था। महेश ने वर्ष 2018 में खुद और अपने परिचितों के करीब 7104000 रुपये कंपनी में निवेश किए था। उन्हें लाभ मिला न ही रकम वापस की गई। डीसीपी का कहना है कि शातिर कंपनी संचालकों ने गोसाईंगंज और निगोहां में कुछ जमीनें भी खरीदी थीं। जमीनें बेचकर आरोपी दूसरी जगह भागने की योजना बना रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलवार सुबह रामबाग मुंशीगंज से नौ आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
गोसाईंगंज के सेखनापुर निवासी सुभाष चंद्र यादव, हसनापुर गंगाखेड़ा का ललित कुमार वर्मा, बरुआ में रहने वाला सुरेंद्र कुमार यादव, मुंशीगंज के फजली का पुरवा का गजल सिंह यादव, बस्तौली गांव का आशीष कुमार वर्मा, सक्टू का पुरवा निवासी ओम सिंह यादव, सुशांत गोल्फ सिटी के लेखनाघाट गजरिया में रहने वाला कौशलेंद्र यादव, बाराबंकी के सुबेहा में पांडेय पुरवा निवासी अवधेश कुमार मिश्रा और अमेठी के शिवरतनगंज स्थित डीधिया चिरौली निवासी नंद किशोर यादव।

सात बैंक खाते सीज, अब तक 111 शिकायतें मिलीं
डीसीपी दक्षिण ने बताया कि हरिओम ने अलग-अलग बैंकों में कंपनी के सात खाते खुलवाए थे। सभी सीज कर दिए गए हैं। करीब एक साल पहले शातिर ने गोसाईंगंज में 15 बीघा जमीन और एक एसयूवी खरीदी थी। कंपनी के निदेशक शैलेंद्र ने उक्त जमीन में से चार बीघा जमीन बेच दी थी। शेष जमीन के भी सौदे की बात चल रही थी। डीसीपी के मुताबिक अब तक अलास्का कंपनी के खिलाफ ठगी की शिकायत के 111 प्रार्थनापत्र मिल चुके हैं। कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अपराध से अर्जित संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed