{"_id":"61d0b599046d250a4340e4eb","slug":"58-new-corona-patient-in-lucknow-lucknow-news-lko6115452138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने के बाद एक दिन में 50 से ज्यादा संक्रमित, चार बच्चे सहित 58 नये मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने के बाद एक दिन में 50 से ज्यादा संक्रमित, चार बच्चे सहित 58 नये मामले
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। करीब छह महीने बाद संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार पहुंच गया है। शनिवार को कोविड के 58 नए मामले मिले। इनमें चार बच्चे भी हैं।
कुल मामलों में 28 पुरुष और 30 महिलाएं हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। इस समय केजीएमयू में दो और कमांड अस्पताल में छह मरीज भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कोरोना वायरस की पुष्टि बच्चों में भी हो रही है। शनिवार को चार बच्चे संकमित मिले हैं। इसमें जानकीपुरम निवासी आठ वर्षीय बच्चा है। इसे अपने अभिभावकों संग कुवैत जाना था। इससे पहले जांच में वह संक्रमित मिला। साथ ही एक सात वर्षीय बच्चा भी पॉजिटिव मिला है, जबकि अन्य दो बच्चों की उम्र 16 और 17 साल है। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित मिले हैं। 58 में 20 संक्रमित ऐेसे हैं जिनका यात्रा इतिहास है। इसके अलावा बाकी संक्रमित बाहर जाने, अस्पताल में इलाज कराने और सर्दी-जुकाम होने के बाद कराई गई जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित
जानकीपुरम क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के सात सदस्य शनिवार को संक्रमित पाए गए। इसके अलावा संक्रमित सदर, आशियाना और अन्य क्षेत्रों के हैं। संक्रमण के नए मामले कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिये भी मिल रहे हैं। इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका बढ़ गई है।
बच्चों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने में छूटे बड़ों के पसीने
राजधानी में तीन जनवरी से बच्चों के टीकाकरण के लिए शनिवार को पंजीकरण कराने में अभिभावकों के पसीने छूट गए। सुबह 10 बजे से प्रक्रिया शुरू होनी थी। कोविन एप के जरिये जब लोगों ने पंजीकरण करने की कोशिश की तो पहले ओटीपी नहीं आ रहा था। इसके बाद जन्म का वर्ष 2003 के बाद देने के विकल्प पर भी काफी समस्या आई। लखनऊ में तीन जनवरी से 15 से लेकर 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू होना है। 31 केंद्रों पर करीब 35 हजार बच्चों के टीकाकरण का स्लॉट खोलने का दावा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने किया था। सुबह 10 बजे पंजीकरण शुरू हुआ, लेकिन ज्यादा भार होने से समस्या हुई। अभिभावक और बच्चे दोनों कोविन एप खोलकर पंजीकरण की कोशिश करते रहे, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
मौके पर भी होगा पंजीकरण
स्लॉट बुक करने में समस्या की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी का पंजीकरण या स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है तो परेशान होने की बात नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर मौके पर ही पंजीकरण की व्यवस्था होगी। इसमें कुछ समय लग सकता है। इसलिए प्रयास करें कि पहले ही पंजीकरण करा लें।
डॉ. एमके सिंह, जिला प्रतिरक्ष अधिकारी
80 गाड़ियों से किया जाएगा सैनिटाइजेशन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन तेज किया जाएगा। इसके लिए दो नोडल अफसर भी बनाए गए हैं। इनमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी व मुख्य अभियंता हैं। कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पाट में सैनिटाइजेशन व अन्य बचाव के कार्यों को लेकर 80 गाड़ियों का उपयोग नगर निगम जरूरत के आधार पर करेगा। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना कि टैंकर पर जो एंटी स्मॉग गन सिस्टम लगवाया गया है उन गाड़ियों का भी उपयोग सैनिटाइजेशन में किया जा सकेगा।