फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   555th Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji.

555वां प्रकाश पर्व: सीएम योगी बोले- विरासत और आदर्शों से प्रेरणा लेने वाला समाज कभी गुलाम नहीं हो सकता

Fri, 15 Nov 2024 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने हम सभी को ईश्वर की आराधना के प्रति प्रेरित किया।

विज्ञापन
555th Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईश्वर की आराधना के प्रति श्री गुरु नानक देव जी ने हम सभी को लगातार प्रेरित किया। साथ ही सन्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। यही परंपरा आगे चलकर भक्ति से शक्ति के तेज पुंज के रूप में बदल गई और गुरु गोविंद सिंह महाराज के नेतृत्व में इसे नए आयाम मिले। गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनके चार साहिबजादों के बलिदान की गाथा से हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस करता है। 
विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आलमबाग एवं गुरुद्वारा पटेल नगर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

 


महान परंपराएं ही समाज और राष्ट्र को अपनी विरासत से जोड़ती हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री आवास पर कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया था। उन्होंने इसे सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीर बलिदानी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर की तिथि को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा कर, इसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम घोषित किया। यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को देश और धर्म से जोड़ने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। सीएम योगी ने कहा कि ये महान परंपराएं समाज और राष्ट्र को अपनी विरासत से जोड़ने के साथ प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत और आदर्शों से प्रेरणा लेने वाला समाज कभी गुलाम नहीं हो सकता है। 

कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed