फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5,500 new street lights will be installed in the city; the city will be all lit up for Diwali.

Lucknow News: शहर में लगेंगी 5500 नई स्ट्रीट लाइटें, दीपावली पर जगमग होगा शहर

Thu, 22 Oct 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
5,500 new street lights will be installed in the city; the city will be all lit up for Diwali.
स्ट्रीट लाइट।
लखनऊ। शहर के सभी 110 वार्डों में दीपावली से पहले 50-50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस तरह कुल 5500 नई लाइटें लगेंगी। नगर निगम का मार्ग प्रकाश विभाग दो से तीन दिनों में काम शुरू करेगा। एक अक्तूबर को नगर निगम कार्यकारिणी में इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। लाइटों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

नई लाइटें लगाने के लिए पुनरीक्षित बजट में भी बढ़ोतरी की गई है। स्ट्रीट लाइट के नए कार्यों का बजट सात करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये और मरम्मत का बजट छह करोड़ से बढ़ाकर 11 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस तरह दोनों मदों में कुल आठ करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत यांत्रिक) मनोज प्रभात ने बताया कि नई एलईडी लाइटें लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर में करीब दो लाख स्ट्रीट लाइटें हैं, जिनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत के लिए बढ़ाए संसाधन
मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि नई लाइटें लगाने के साथ खराब लाइटों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इसके लिए जरूरी सामान की खरीद और संसाधनों में बढ़ोतरी की गई है। हर जोन में दो-दो ई रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि संकरी गलियों में भी मरम्मत का काम आसानी से हो सके।

इसके अलावा तीन सीएनजी गाड़ियां मंगाई गई हैं। अब छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 20 गाड़ियों से मरम्मत का काम कराया जा रहा है। कंट्रोल पैनलों की मरम्मत भी की जा रही है। कुछ स्थानों पर नए कंट्रोल पैनल लगाए जाने हैं, जिनके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Iदीपावली से पहले नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कार्यकारिणी से मंजूरी मिल चुकी है।I
I- मनोज प्रभात, मुख्य अभियंता, विद्युत यांत्रिक, नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed