फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 samples collected

Lucknow News: बीज की 18 दुकानों पर छापा, 55 नमूने भरे

Fri, 03 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
55 samples collected
रायबरेली। घटिया बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी की टीम ने सदर और महराजगंज क्षेत्र में 18 दुकानों पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान संदिग्ध मिले बीज के 55 नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने शहर के केएम जैन, अग्रहरि बीज भंडार, बछरावां के विशाल बीज भंडार, गौरव बीज भंडार, नारायण बीज भंडार, हरचंदपुर के न्यू मौर्या बीज भंडार, जायसवाल बीज भंडार, मौर्या बीज भंडार, महराजगंज के सत्यम बीज भंडार, दरियापुर में हरिओम बीज भंडार, कुमार बीज भंडार, दरियापुर में प्रजापति बीज भंडार, मुंशीगंज में तराई बीज कंपनी, विजय बीज भंडार, दरीबा में अमृत बीज भंडार और पुलिस लाइन में पंतनगर व सुरेंद्र बीज भंडार से गेहूं, सरसों और बरसीम के बीज के 55 नमूने भरे हैं।
विज्ञापन

बताया कि बीज के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अन्य दुकानों पर भी बीजों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed