{"_id":"6a7645229d884e3dd40bd556","slug":"55-quintals-of-refined-flour-maida-seized-950-kg-of-insect-infested-semolina-suji-destroyed-lucknow-news-c-13-lko1070-1864466-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 55 क्विंटल मैदा सीज, कीड़े लगी 950 किलो सूजी नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 55 क्विंटल मैदा सीज, कीड़े लगी 950 किलो सूजी नष्ट
विज्ञापन
सूजी की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
लखनऊ। आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन) और चावल की मिलावट की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की पांच टीमों ने पांच फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 55 क्विंटल बिना पैकेजिंग वाला मैदा सीज किया गया। 950 किलो कीडे लगी सूजी को नष्ट कराया गया।
काकोरी स्थित आतिश फ्लोर मिल में आटे के नमूने लिए गए। 19 बोरियों में रखी 950 किलो सूजी में कीड़े पाए गए। मौके पर ही इसे नष्ट किया गया। परिसर में गंदगी और खाद्य पदार्थों का भंडारण भी मानक अनुरूप नहीं था। बख्शी का तालाब स्थित केजार एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में सफाई के मानकों का पालन नहीं मिला। मोहनलालगंज रोड स्थित नारायण फ्लोर मिल से आटा, मैदा और सूजी के नमूने लिए गए।
राम निवास फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड में 110 बोरियां (करीब 55 क्विंटल) मैदा बिना पैकेजिंग केमिला। इसके अलावा कच्चे माल के भंडारण, मिलिंग और पैकेजिंग में भी कमियां मिलीं।
विज्ञापन
सरोजनीनगर स्थित अयोध्या फ्लोर मिल और यूपी रोलर फ्लोर मिल से भी मैदा के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावट की जांच के लिए 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। मिलावट मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।