फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5200 Famliy celebrate This Diwali in theirs home

इस बार अपने घर में दिवाली मनाएंगे 5200 परिवार

Fri, 03 Sep 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
5200 Famliy celebrate This Diwali in theirs home
एलडीए दीपावली तक हजारों आशियानों की करेगा रजिस्ट्री। - फोटो : ??? ?????
दीपावली से पहले राजधानी में 5200 परिवारों का अपना आशियाना होने का सपना पूरा हो जाएगा। एलडीए जहां देवपुर पारा और सीजी सिटी में इसी महीने से कब्जा देना शुरू करेगा।
विज्ञापन

वहीं, अगले महीने के अंत तक प्रधानमंत्री आवासों पर भी कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राधिकरण यहां अधूरे विकास कार्य प्राथमिकता पर पूरे कराएगा।
विज्ञापन

वीसी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश के बाद एलडीए ने कब्जा देने की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि देवपुर पारा में एमएमआईजी के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सबसे पहले 1520 आवास के लिए 10 में से तीन टावर को तैयार किया जा रहा है। इससे 456 फ्लैट फाइनल हो जाएंगे। यहां 435 फ्लैट एलडीए से आवंटित हैं। इनकी रजिस्ट्री प्रक्रिया भी एलडीए शुरू करने जा रहा है।
इसके अलावा सीजी सिटी योजना में भी 864 फ्लैट बनकर तैयार हैं। यहां कॉमन एरिया के काम भी एलडीए ने पूरे करा दिए हैं। ऐसे में यहां करीब 800 आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।
इसके अलावा रतनलोक, रश्मिलोक और पंचशील अपार्टमेंटों में भी कब्जा देना शुरू कर दिया है। यहां भी करीब 200 आवंटियों को सीधे फायदा होगा।
प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण हो रहा पूरा
वीसी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण बसंतकुंज और शारदानगर विस्तार योजना में हो रहा है। यहां 4512 आवास के सापेक्ष 3900 आवंटियों की सत्यापित सूची सूडा से मिल गई है। अब इनके आवंटन पत्र जारी किए जा रहे हैं। वहीं, दीपावली से पहले अक्तूबर के अंत तक कब्जा देने की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी। जिन आवंटियों की रजिस्ट्री हो जाएगी। उनको कब्जा एलडीए देना शुरू कर देगा। यहां सभी जरूरी कामों को पूरा करने का आदेश अभियंत्रण को दिया गया है।

प्रधानमंत्री के हाथों मिल सकता है आवंटन पत्र
प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के आवंटियों के लिए इसी महीने एक और तोहफा एलडीए से मिल सकता है। यह आवंटन पत्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में आयोजित एक कांफ्रें स में 26 सितंबर को दे सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एलडीए ऐसे आवंटियों को चिहिंत कर सूची तैयार करा रहा है जिनको प्रधानमंत्री से संवाद करा उनको आवंटन पत्र दिलाए जा सकें। यह योजना को हरी झंडी मिलते ही जरूरी प्रक्रिया एलडीए पूरी कराएगा।
कहां-कितने आवंटियों को मिलेगा घर
देवपुर पारा आवासीय योजना - 435 फ्लैट
सीजी सिटी आवासीय योजना - 800 फ्लैट
बसंतकुंज व शारदानगर विस्तार योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास - 3900
अन्य आवासीय योजनाएं - करीब 200 फ्लैट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed