फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महिलाओं व बच्चों के लिए इलाज की विशेष सुविधा

महिलाओं व बच्चों के लिए इलाज की विशेष सुविधा

Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं व बच्चों के लिए इलाज की विशेष सुविधा
अंबेडकरनगर। जिले की आधी आबादी के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल परिसर में लगभग 20 करोड़ की लागत से 100 बेड का नया महिला एवं शिशु विंग अस्पताल बनकर तैयार है, जिसके इसी माह के अंत तक शुरू हो जाने की उम्मीद है। ऐसा होने से महिलाओं व शिशुओं को इलाज के लिए इधर-उधर भटकने की न सिर्फ परेशानी से निजात मिल जाएगी, वरन जिला अस्पताल परिसर में ही बेहतर और सुगम उपचार संभव हो सकेगा। कार्यदायी संस्था नव निर्मित भवन को एक से डेढ़ सप्ताह में स्थानांतरित करने की तैयारी में है। इसके बाद यहां अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

महिलाओं व शिशुओं का इलाज बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में ही 100 बेड के नए अस्पताल भवन का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। अब यह भवन लगभग पूरी तरह बनकर तैयार है। इस अस्पताल निर्माण का उद्देश्य यह है कि महिलाओं व उनके बच्चों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर हो सके। बताते चलें कि जिला अस्पताल समेत विभिन्न सीएचसी व पीएचसी में महिला चिकित्सकों की कमी के कारण महिला मरीजों व बच्चों के इलाज में लगातार कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में होने वाली भीड़ का सामना भी महिलाओं व उनके पाल्यों को करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई बार महिलाएं निजी अस्पतालों की शरण लेने को विवश हो जाती थीं। इस दौरान कई बार समुचित इलाज न हो पाने के कारण महिला मरीजों व बच्चों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों को इन्हीं मुश्किलों से बचाने के लिए ही अब जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड का नया विंग बनकर तैयार हो गया है। इसके रंगरोगन के साथ ही तमाम जरूरी चीजें भी कार्यदायी संस्था की तरफ से पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही भवन को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिए जाने की तैयारी है। उम्मीद की जा रही है कि इसी माह के अंत तक 100 बेड के नए अस्पताल का लाभ महिलाओं व बच्चों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने जताई खुशी
जिला अस्पताल परिसर में महिलाओं व बच्चों के लिए बनकर तैयार 100 बेड के अस्पताल को लेकर महिलाओं ने खुशी का इजहार किया है। अकबरपुर नगर निवासी शांति तिवारी व रेखा पांडेय ने अस्पताल के निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसके संचालन से महिलाओं व बच्चों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग को इसके संचालन को लेकर और सक्रियता दिखानी चाहिए। प्रमिला राजभर व सोनम यादव ने भी अस्पताल के निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पताल का समुचित लाभ महिलाओं व बच्चों को मिल सके, इस पर भी प्रशासन को जोर देना होगा।

भवन हैंडओवर होने से पूर्व ही शासन द्वारा नामित केएनआईटी सुल्तानपुर की टीम अस्पताल भवन की गुणवत्ता की जांच तय करेगी। इसके लिए भी आवश्यक पत्राचार किया जा रहा है। टीम की हरी झंडी मिलने के बाद ही अस्पताल का संचालन शुरू होगा।

- डॉ. पीएन यादव, सीएमएस

जल्द शुरू होगा महिला व शिशु विंग
महिला व शिशु विंग अस्पताल के निर्माण में अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी केएनआईटी सुल्तानपुर को सौंप दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल का संचालन शासन की ओर से नामित हिंदुस्तान लाइफ केयर लिमिटेड की ओर से किया जाएगा।
- डॉ. कृष्णगोपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed