{"_id":"5ae0b87c4f1c1b60098b67b6","slug":"51524676732-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मकान व 20 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मकान व 20 बीघा गेहूं की फसल राख
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मकान व 20 बीघा गेहूं की फसल राख
सुल्तानपुर। आग लगने की घटनाओं में छह मकान व 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक अन्य स्थान पर आग लगने से 100 बोझ सरसों जल गई। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब छह लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
पहली घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के मायंग दलित बस्ती की है। बुधवार दोपहर दलित बस्ती में चूल्हे से उठी चिंगारी से पुन्नवासी के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग से हनुमान, बूढ़े, उजागिर, जमुना और घेर्राऊ का मकान भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों की मानें तो आग से करीब साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र के सोती गांव की है। गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह व छोटू निषाद की आठ-आठ और अंशु सिंह की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
तीसरी घटना में बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे पंचम शुक्ल गांव निवासी शिव बहादुर, रामलखन और रामसूरत की 100 बोझ सरसों आग लगने से जल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।