फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   क्रॉसिंग का गेट खुला देख लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

क्रॉसिंग का गेट खुला देख लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

Sat, 17 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग का गेट खुला देख लोको पायलट ने रोकी ट्रेन
क्रॉसिंग का गेट खुला देख लोको पायलट ने रोकी ट्रेन
विज्ञापन


गोंडा। मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन जैसे ही गोेंडा-बहराइच रूट पर पड़ने वाली मिश्रौलिया क्रॉसिंग पहुंची की ट्रेन के लोको पायलट ने देखा कि क्रॉसिंग का गेट ही नहीं बंद है और लोग उससे आ-जा रहे हैं।

ये देखते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को क्रॉसिंग के पहले सिग्नल के पास खड़ा कर दिया। इस दरम्यान करीब 15 मिनट तक क्रॉसिंग पर काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, एडीआरएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन (12531) शनिवार सुबह गोंडा स्टेशन से 8.45 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई।

ट्रेन गोंडा स्टेशन से अभी चार किमी दूर लखनऊ रूट पर गोेंडा-बहराइच रोड पर पड़ने वाली मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पहुंचने ही वाली थी कि लोको पायलट एसके सिन्हा को 262 स्पेशल समपार फाटक खुला नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोको पायलट ने गेट से करीब 50 मीटर पहले ही ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। 10 मिनट के बाद गेट बंद हुआ और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट एडीआरएम को देगी।

सूत्रों की माने तो इस गेट पर ट्रेनों के संचालन के लिए कुछ नियम बनाए गए है। जिसमें एक नियम यह भी है कि ट्रेन के गोंडा स्टेशन से कचहरी स्टेशन के लिए रवाना होने से पूर्व गोंडा के स्टेशन मास्टर बड़गांव ओवरब्रिज के नीचे व पश्चिमी केविन पर तैनात स्टेशन मास्टर को सूचित करेगा।


इसके बाद केबिन पर तैनात स्टेशन मास्टर तत्काल मिश्रालिया समपार फाटक पर तैनात गेटमैन से गेट बंद करने के लिए आदेश देगा। जिसके लिए गोपनीय नंबरोें का आदान-प्रदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed