फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चाहे मेरी सरकार हो या दूसरे की, सभी को ध्यान देना होगा

चाहे मेरी सरकार हो या दूसरे की, सभी को ध्यान देना होगा

Wed, 06 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
चाहे मेरी सरकार हो या दूसरे की, सभी को ध्यान देना होगा
बहराइच/नानपारा। आरक्षण दबे, कुचले और असहाय वर्ग का अधिकार है। उसी के लिए संघर्ष कर रही हूं। सदन में आवाज उठाई है। संविधान में भी दबे, कुचलों के उत्थान की व्यवस्था है। उसी की मांग कर रही हूं। किसी भी सरकार से दुश्मनी नहीं है। यह कहना है सांसद सावित्रइबाईफुले का।
विज्ञापन

नानपारा के अंबेडकर परिवर्तन पार्क में बुधवार को हुई आरक्षण संरक्षण महा सम्मेलन के बाद अमर उजाला से बातचीत के दौरान सावित्रीबाईफुले ने कहा कि मैं भाजपा की सांसद हूं। इसका मुझे गर्व है। लेकिन सरकारों से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। प्रदेश और केंद्र में मेरी सरकार है। इसके पूर्व में भी सरकारें देश चलाती रही हैं। लेकिन हालात यह हैं कि आज भी दलित, अपने हक और अधिकार के लिए भटक रहे हैं। इसी के चलते नमो बुद्धाय जनसेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरक्षण और संविधान को संरक्षित करने के लिए हुंकार भरी है। यह हुंकार सदन में भी भर चुकी हूं। लेकिन आश्वासन भर मिला। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग को आरक्षण संविधान कोटे के अनुरूप मिलना चाहिए। इसकी पैरवी कर रही हूं, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर चाहे मेरी सरकार हो या दूसरे की, सभी को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed