फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यालयों पर रहेगी एंबुलेंस

नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यालयों पर रहेगी एंबुलेंस

Sun, 19 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यालयों पर रहेगी एंबुलेंस
सुल्तानपुर। नगर निकाय के 26 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत मुख्यालयों पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। एंबुलेंस के साथ ही चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ को इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बताया कि मतदान के दिन यदि किसी कर्मचारी एवं अधिकारी की तबीयत अचानक खराब होती है तो यह टीम तुरंत पहुंचकर उसका इलाज करेगी। डीएम ने सीएमओ को टीम के लिए चिकित्सक व कर्मियों को नामित करने का निर्देश दिया है। बताया कि तहसील मुख्यालय पर भी एक टीम मौजूद रहेगी। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सामान्य दवाओं का पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। नगर पंचायत दोस्तपुर के लिए गठित उड़नदस्ता टीम में फिर परिवर्तन किया गया है। टीम में शामिल अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के स्थान पर जिला पंचायत के ही कार्य अधिकारी राम निहोर को नामित किया गया है। नगर निकाय का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को अपने हस्ताक्षर का नमूना देना होगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट बीडी सिंह ने निर्वाचन अधिकारियों को हस्ताक्षर नमूना लेने का निर्देश दिया है। कहा कि नमूना लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed