फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 ग्राम प्रधानों के वितीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज

22 ग्राम प्रधानों के वितीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
22 ग्राम प्रधानों के वितीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज
बहराइच। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत शौचालय निर्माण में धांधली का खुलासा हुआ है। इस पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने शौचालय निर्माण में हेराफेरी करने पर 22 ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया है। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले में शौचालय निर्माण में हेराफेरी की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही थीं। जिलाधिकारी ने इस पर सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों में जांच के लिए दो-दो अधिकारियों को नामित किया। विकास खंड चित्तौरा की ग्राम पंचायत जलालपट्टी में सत्यापन अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य की जांच में लक्ष्य 50 शौचालय के सापेक्ष 20 अपूर्ण व 30 अनिर्मित शौचालय मिले। इसके लिए ग्राम प्रधान मनोज जिम्मेदार पाए गए। वहीं ग्राम पंचायत सोहरवा में पांच अपूर्ण प्रसाधन कक्ष मिलने पर प्रधान चंद्र राम, ग्राम पंचायत शाहनेवाजपुर में 300 के सापेक्ष 20 अपूर्ण व 34 शौचालय अनिर्मित मिले। इस पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार निषाद, ग्राम पंचायत फकीरचक में 100 के सापेक्ष 15 अपूर्ण व 67 अनारंभ मिलने पर ग्राम प्रधान भल्लर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए है। वहीं शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर विकास खंड मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत हंसुलिया में सेमरी घटही की ग्राम प्रधान प्रियंका रावत, ग्राम पंचायत ककरहा में ग्राम प्रधान उमेश चंद्र, ग्राम पंचायत बोझिया में शिव सागर, ग्राम पंचायत मदरिया में ग्राम प्रधान रोशन अली, ग्राम पंचायत अड़गोड़वा में ग्राम प्रधान बैजनाथ, ग्राम पंचायत पेटरहा में ग्राम प्रधान मीना देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए। इसी तरह प्रसाधन कक्षों के निर्माण में हेराफेरी मिलने पर विकास खंड महसी में ग्राम प्रधान संगीता देवी, ग्राम पंचायत राजापुरकलां में ग्राम प्रधान द्विजेंद्र प्रसाद तथा ब्लॉक रिसिया की ग्राम प्रधान हनीफा, रिसिया के ग्राम पंचायत भगवानपुर कटघरा में ग्राम प्रधान नफीस, ग्राम पंचायत अमवा जौहर सिसई में प्रधान बशीर खां, ब्लॉक जरवल में में ग्राम पंचायत कटका मरौठा की ग्राम प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत भरथा शाहबाजपुर में ग्राम प्रधान शरमा सिंह तथा ब्लॉक पयागपुर के ग्राम पंचायत सतपेड़िया में प्रधान सॉवारा, ग्राम पंचायत लालपुर में प्रधान रामेंद्र कुमार, फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ससना के ग्राम प्रधान अनिल कुमार, सुपनी के ग्राम प्रधान हरिसहाय, विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत सुल्तानामाफी के ग्राम प्रधान अंबिका सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए। इन सभी ग्राम प्रधानों पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण में हेराफेरी व अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed