फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5124 new posts created for Uttar Pradesh Special Security Force, 87 posts for Headquarters and 5037 posts for five vehicles

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए 5124 नये पद सृजित, मुख्यालय के लिए 87 पद और पांच वाहिनियों के लिए 5037 पद

Tue, 12 Apr 2022 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Apr 2022 07:17 PM IST
सार

पांच वाहिनियों के लिये पांच सेनानायक, 5 उप सेनानायक, 25 सहायक सेनानायक, 163 शिविर पाल व दल नायक, 219 उप निरीक्षक (प्लाटून कमांडर) 853 मुख्य आरक्षी 3219 आरक्षी आरमोरर 340, आरक्षी चालक, 5 डीआर, 18 एसआईएम, प्रधान लिपिक,कम्प्यूटर आपरेटर, 50 एएसआई के पदों का सृजन किया गया है।

विज्ञापन
5124 new posts created for Uttar Pradesh Special Security Force, 87 posts for Headquarters and 5037 posts for five vehicles
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर यूपी में बने विशेष सुरक्षा बल के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। इसमें मुख्यालय के लिए 87 पद और गठित की गई पांच वाहिनियों के लिए 5037 पद सृजित किए गए हैं। यह वाहिनियां प्रयागराज, लखनऊ, मथुरा, गोरखपुर और सहारनपुर में स्थापित की जायेंगी। विशेष सुरक्षा बल का मुख्यालय लखनऊ में होगा।

विज्ञापन

    
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन पदों का सृजन कर दिया गया है। हालांकि हाल ही में आयोध्या वाहिनी भी स्थापित करने का शासनादेश भी जारी हुआ था, फिलहाल उसके लिए पदों का सृजन नहीं किया गया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस बल के मुख्यालय के लिए एडीजी, आईजी, डीआईजी, सेनानायक व प्रतिसार निरीक्षक का एक-एक पद रखा गया है। पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक व डीआर के भी दो-दो पद रखे गये हैं। इसके अलावा निरीक्षक एम के 6, उपनिरीक्षक के 18, मुख्य आरक्षी 12 व आरक्षी के 40 पद भी होगें।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि पांच वाहिनियों के लिये पांच सेनानायक, 5 उप सेनानायक, 25 सहायक सेनानायक, 163 शिविर पाल व दल नायक, 219 उप निरीक्षक (प्लाटून कमांडर) 853 मुख्य आरक्षी 3219 आरक्षी आरमोरर 340, आरक्षी चालक, 5 डीआर, 18 एसआईएम, प्रधान लिपिक,कम्प्यूटर आपरेटर, 50 एएसआई के पदों का सृजन किया गया है। इसी क्रम में प्रत्येक वाहिनी में एक-एक चिकित्साधिकारी, 2-2 फार्मासिस्ट के पद सृजित हुए हैं। इसके अलावा दूर संचार प्रणाली के लिए 5 रेडियो निरीक्षक, 5 रेडियो अनुरक्षण (केन्द्र अधिकारी)] 95 प्रधान परिरचालक, 10 सहायक परिचालक, 5 कार्यशाला सहायक के पदों का भी सृजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed