{"_id":"6148ec1df012852eea716a58","slug":"51-lakh-postcards-will-be-sent-to-pm-modi-will-express-gratitude-from-construction-of-ram-temple-to-the-abolition-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को भेजे जाएंगे 51 लाख पोस्टकार्ड : राम मंदिर निर्माण से लेकर अनुच्छेद 370 की समाप्ति पर जताएंगे आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को भेजे जाएंगे 51 लाख पोस्टकार्ड : राम मंदिर निर्माण से लेकर अनुच्छेद 370 की समाप्ति पर जताएंगे आभार
Tue, 21 Sep 2021 01:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:46 AM IST
सार
भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला और सौभाग्य योजनाएं लागू करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताएंगे। यहां से प्रधानमंत्री को 51 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा ने हर बूथ से ‘धन्यवाद मोदीजी’ शीर्षक से 31 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री के नई दिल्ली स्थित आवास 7 लोक कल्याण मार्ग भेजने का निर्णय किया है। पोस्टकार्ड भेजने वाले को अपना नाम, पता और फोन नंबर भी लिखना होगा। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि कार्यकर्ता और लाभार्थी खुद पोस्टकार्ड लिखकर भेजेंगे। इसमें वे अपनी पसंद से मोदी सरकार की किसी भी योजना के लिए धन्यवाद जताएंगे।
विज्ञापन