फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 playesrs will be included with government services in Uttar Pradesh.

UP News: मुख्यमंत्री योगी का एलान, 500 खिलाड़ियों को प्रदेश में सरकारी सेवा से जोड़ा जाएगा

Tue, 21 Mar 2023 01:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Mar 2023 01:28 PM IST
सार

अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया और प्रदेश में खेलों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया।

विज्ञापन
500 playesrs will be included with government services in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में अयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है। हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं जहां पर वह खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पुलिस बल की यह ताकत होनी चाहिए कि जब देश या राज्य के अंदर कानून व्यवस्था का संकट आएगा तो सुरक्षा देंगे। वहीं शांतिपूर्ण स्थिति में अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन


9 वर्षों में खेल संस्कृति को दिया गया बढ़ावा
सीएम योगी मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 में शामिल हुए। सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर के ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस आयोजन में 32 राज्यों के 1300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जो इस कार्यक्रम की सफलता को बताता है। किसी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत की ऋषि मनीषा इस बात पर विश्वास करती रही है कि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम। यानी जितने भी हमारे जीवन के साधन हैं वह स्वस्थ शरीर से ही सम्पन्न हो सकते हैं। खेल कूद की गतिविधियां स्वस्थ शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पिछले नौ वर्षों के अंदर देश में खेल संस्कृति को हमने बढ़ते हुए देखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की गलत नीतियों के विरोध में सपा चलाएगी जन आंदोलन, ये अपनाई रणनीति


देश के सामर्थ्य और कौशल को प्रदर्शित करती हैं प्रतियोगिताएं
सीएम योगी ने कहा कि आज ओलंपिक, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगताओं में भारत का प्रतिभाग बढ़ने के साथ ही मेडल की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह किसी देश के सामर्थ्य और कौशल को प्रदर्शित करता है। खेल कूद की प्रतियोगिता सम और विषम परिस्थितियों में बहुत कुछ देने का काम करती है। आज उत्तर प्रदेश खेल कूद की गतिविधियों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं के साथ दो से ढाई हजार खिलाड़ी जुड़ते हैं। युवा शक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में खेल कूद की गतिविधियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए सरकार, औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं के स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर सभी ग्राम पंचायतों में युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा रही है।  


10 साल बाद मिला आयोजन का अवसर
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार आज यूपी के हर गांव में खेल का मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जनपद स्तर पर स्टेडियम, महिला एवं पुरुष के लिए ओपन जिम और स्पोर्ट्स कॉलेज का निमार्ण करा रही है। इससे गावों में युवा आपसी राग और द्वेष से मुक्त होकर रचनात्मक एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले  20-22 वर्षों में सशस्त्र सीमा बल की कार्य पद्धति को भारत-नेपाल और भारत-भूटान की सीमा पर नजदीक से देखा है।

उन सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल जिस तरह से राष्ट्र की सुरक्षा करने के साथ ही सीमावर्ती नागरिकों से पूरी सहृदयता के साथ व्यवहार कर रही है वह सराहनीय है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 560 किमी. की सीमा हमारे मित्र नेपाल से जुड़ी हुई है। सशस्त्र सीमा बल वहां पर अपने दायित्व का निर्वहन करने के साथ ही पुलिस बल के साथ बेहतर समन्वय बना रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 वर्ष के बाद यूपी को इस आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 71वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर चैंपियनशिप होने जा रहा है यह हर्ष का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed