फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 micro observers will keep an eye on the elections

Lucknow News: 500 माइक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे चुनाव पर नजर

Wed, 10 Apr 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
500 micro observers will keep an eye on the elections
रायबरेली। आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं। जिले के 500 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान की सुचिता पर पैनी नजर रखेंगे। इन्हें 12 और 15 अप्रैल को फिरोज गांधी कॉलेज स्थित सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में तमाम ऐसे मतदान केंद्र हैं जो पहले से बदनाम हैं। इन केंद्रों पर मतदान के दिन एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। ये मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग सहित अन्य खामियों को पकड़ेंगे। हर हाल में चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान कराने में सहयोग करेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनके अधिकारों और काम करने के बारे में जानकारी देने के लिए 12 और 15 अप्रैल को प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि माइक्रो ऑब्जर्वरों के प्रशिक्षण के लिए तारीखें तय कर दी गई हैं। सभी को तय तारीख पर प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में होगा प्रशिक्षण
मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। प्रथम प्रशिक्षण फिरोज गांधी महाविद्यालय के कक्षों में 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगा। द्वितीय प्रशिक्षण 10 मई से 15 मई तक दो पालियों में होगा। प्रथम पाली में 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण होगा। ईवीएम और वीवीपैट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


चिह्नित मतदान केंद्रों पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान के लिए तैनात किए जाएंगे। 12 और 15 अप्रैल को उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा मतदान कर्मियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला चरण 15 अप्रैल और दूसरा चरण 10 मई से शुरू होगा। संबंधितों को ड्यूटी पत्र जारी किया जा रहा है।
- अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed