फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500-500 rupees notes in examination answar sheets

गुरुजी को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिका में मिले 500-500 के नोट

Thu, 14 Mar 2019 01:37 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Thu, 14 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
500-500 rupees notes in examination answar sheets
bride at examination centre
मूल्यांकन के दौरान यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गणित की कॉपियों में से 500 रुपये के तीन नोट मिले हैं। परीक्षकों को ये नोट पन्नों के बीच में अच्छी तरह से फंसे मिले। नोट नत्थी करने के साथ छात्रों ने गुरुजी से पास करने की गुहार भी लगाई है। परीक्षकों के अनुसार छात्रों ने मोबाइल नंबर भी लिखे हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, निशातगंज में गणित की तीन कॉपियों में नोट मिले। परीक्षकों ने बताया कि जहां नोट फंसाकर रखा,  वहां छात्र ने मोबाइल नंबर और नाम भी लिखा था। परीक्षकों ने बताया कि नोट के बदले छात्रों ने पासिंग अंक देने की गुहार लगाई है। किसी ने पारिवारिक कारणों से पढ़ाई न करने का तर्क दिया तो किसी ने स्कूल में शिक्षक न होने का बहाना बनाया। ऐसे छात्रों ने किसी भी प्रश्न का सही उत्तर नहीं दिया है। उधर, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी व व्यवस्थापकाें को नोट मिलने की भनक तक नहीं लगी है।
विज्ञापन


कर्म कर, फल की चिंता न कर...
इंटर की हिंदी की कॉपी में एक छात्र ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक लिखे हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में परीक्षक को इस तरह की कॉपी मिली है। परीक्षा में संस्कृत या गीता से संबंधित कोई सवाल नहीं पूछा गया था। छात्र ने आधे से ज्यादा कॉपी भर रखी है। पहले उसने सारे सवाल ही उतार दिए, फिर कई पन्नों पर श्लोक लिखे हैं। सबसे पहले श्लोक लिखा कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन..., उसके बाद लिखा है यस्य सर्वे समारम्भा: कामसंकल्पवर्जिता...। छात्र ने श्लोक के जरिये पासिंग मार्क देने की गुहार लगई है। उसने प्रार्थना करते हुए लिखा कि कर्म कर, फल की चिंता न कर। ऐसे ही गुरुजी आप अंक देकर अपना कर्म करें और हमें कृतार्थ करें। छात्र ने पन्नों के बीच में अपना मोबाइल नंबर भी अंकित कर रखा है, साथ ही संपर्क करने की गुजारिश की है। परीक्षक ने बताया कि इस बार से इंटर में दो की जगह एक पेपर का फॉर्मेट हो गया है। ऐसे में छात्रों में ज्यादा पढ़ने और परीक्षा में ज्यादा प्रश्नों के उत्तर लिखने का दबाव था। अधिकांश कॉपियां ऐसी हैं, जिसमें छात्रों ने कम उत्तर लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed