{"_id":"5fe043f5df470919972b3308","slug":"50-thousand-rupees-compensation-for-throwing-ppe-kits-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म शूट करने वालों ने सड़क पर डाली पीपीई किट, नगर निगम ने वसूला 50 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म शूट करने वालों ने सड़क पर डाली पीपीई किट, नगर निगम ने वसूला 50 हजार रुपये का जुर्माना
Mon, 21 Dec 2020 12:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी वार्ड में रविवार को फिल्म शूट करने वालों ने कई पीपीई किट सड़क पर फेंक दीं। इसकी शिकायत के बाद नगर निगम ने गंदगी और संक्रमण फैलाने को लेकर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
नगर निगम के जोनल अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि महात्मा गांधी वार्ड में सरोजनी नायडू मार्ग पर घोड़ा अस्पताल के पास एक बंगले में किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। शूटिंग करने वालों ने इस्तेमाल की हुई काफी पीपीई किट सड़क पर खुले में फेंक दीं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत भी आई। निरीक्षण के दौरान मामला सही निकला। इस पर उनको ऐसा करने से मना किया गया तो शूटिंग करने वाले भड़क गए। गंदगी और कोरोना संक्रमण फैलाने का लेकर जब जुर्माना लगा तो धमकाने लगे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जब एफआईआर की नौबत आई तब 50 हजार रुपये जुर्माना जमा किया।
विज्ञापन