फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 master trainers trained

50 मास्टर ट्रेनर किए गए प्रशिक्षित

Mon, 05 Apr 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
50 master trainers trained
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए 50 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए गए। रविवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में अधिकारियों ने मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी प्रशिक्षण आशीष पाठक ने मास्टर ट्रेनरों को मत-पत्र जारी करने, अमिट स्याही का प्रयोग, मतपत्र लेखा तैयार करने के साथ अगर एक ही बूथ पर दो वार्डों के पंचायत सदस्य की वोटिंग होनी है तो उनके अलग-अलग मतपत्र रखने की जानकारी दी। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

वहीं मतपत्र को मोड़ने, मतपेटी को तैयार व सील करने, मतदान समाप्त होने पर लिफाफे तैयार करने के बारे में विधिवत जानकारी दी। रविवार को प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर आठ अप्रैल से कार्मिकों को राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, डीडीओ अजय कुमार पांडेय व पीडी भोलानाथ कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लगाए जाने वाले कार्मिकों की ड्यूटी स्लिप का प्रिंट आउट निकालने का काम रविवार से शुरू हो गया है। आठ अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही कार्मिकों को ड्यूटी स्लिप का वितरण कर दिया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इसकी पुष्टि एडीएम संदीप गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed