फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 calls in 43 minutes

लेसा के एसडीओ ने नहीं रिसीव की, 50 में से एक भी काल

Tue, 12 Jul 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
50 calls in 43 minutes
गुल बिजली की शिकायत के लिए उपभोक्ता कॉल करता रहा लेकिन एसडीओ ने फोन नहीं उठाया।
ऐसे काम करता है सिस्टम : गुल बिजली की शिकायत के लिए 43 मिनट में 50 कॉल किया, कोई रिस्पॉन्स नहीं
विज्ञापन

लखनऊ। एक ओर मंत्री बिजली जाने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं तो दूसरी ओर लेसा के इंजीनियर गर्मी में बेहाल उपभोक्ताओं की शिकायत तक नहीं सुन रहे हैं। लापरवाही का यह मामला सर्वोदय नगर में सामने आया है।
उपभोक्ता विजय शंकर वाजपेयी ने बताया कि सात जुलाई को बिजली जाने पर उसने इंदिरानगर डिवीजन के एसडीओ सूरज यादव के फोन पर 43 मिनट में लगातार 50 से अधिक बार कॉल की, मगर उसने एक भी रिसीव नहीं की। ‘अमर उजाला’ को बताया कि बृहस्पतिवार की रात 10:10 बजे बत्ती गुल हो गई। इसके बाद उन्होंने रात 10:13 से 10:56 बजे तक एसडीओ को फोन किया। हालांकि, न तो उन्होंने कॉल रिसीव की और न ही रिंग बैक किया। इस संबंध में पड़ताल में पता चला कि तत्कालीन एक्सईएन अंशुमान इस एसडीओ को कॉल न उठाने पर फटकार भी चुके थे। मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि कॉल रिसीव न करना घोर लापरवाही है। पूरे मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

उधर, चौक डिवीजन के राजाबाजार इलाके में रविवार शाम छह बजे बंदरों के कूदने से 11 केवी फीडर के डीओ जल गए। इससे पांच ट्रांसफार्मर की बत्ती बंद हो गई। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र भी कुछ देर के लिए ठप हो गया। कर्मचारी शाम सात बजे बिजली चालू कर पाए। इसके अलावा 33 केवी उपकेंद्र अहिबरनपुर, माल उपकेंद्र की बिजली भी बाधित हुई। न्यू रेलवे पावर एवं नौबस्ता इलाके व हैदरगंज, पांडेय का तालाब, भरतपुरी बी में सोमवार तड़के बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed