{"_id":"598c28524f1c1b2f318b4aaa","slug":"5-friends-missing-from-lucknow-pgi-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे पांच दोस्त लापता, 12 साल की बच्ची भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे पांच दोस्त लापता, 12 साल की बच्ची भी शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पीजीआई इलाके में बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहे पांच बच्चे लापता हो गए। घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीजीआई के राजीवनगर इलाके के रोहित (15), इरशाद (10), जोया (12), सैफ अली (12) और अरशद (12) मोहल्ले में खेलने की बात कहकर शाम 5 बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन
इनमें से रोहित केवी तोपखाना का 10वीं का छात्र है वहीं बाकी बच्चे तोपखाना कैंट आरए बाजार के स्टूडेंट्स हैं। रात होने तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने ढूंढ़ना शुरू किया। पूरी रात बच्चे घर नहीं पहुंचे तो इनके मां-बाप ने पुलिस को सूचना दी। सीओ तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बच्चों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। मोहल्ले से एक साथ 5 बच्चे गायब होने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन