फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   49% of injured people with head injuries die before getting treatment most of them are bike riders

Accident News: इलाज से पहले ही दम तोड़ देते हैं सिर की चोट वाले 49 फीसदी घायल, सबसे ज्यादा बाइक सवार

Mon, 02 Jun 2025 01:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 01:39 PM IST
सार

सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों में सिर की चोट वाले 49 फीसदी घायल इलाज से पहले ही दम तोड़ देते हैं। इनमें सबसे ज्यादा बाइक सवार हैं, जो हेलमेट नहीं लगाए होते हैं। डॉक्टरों ने दोपहिया वाहन चलाते समय सभी से हेलमेट लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
49% of injured people with head injuries die before getting treatment most of them are bike riders
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क दुर्घटना में सिर पर चोट लगने वाले करीब 48.67 फीसदी यानी करीब 49 फीसदी घायल अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। मौके पर या अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है। लखनऊ के केजीएमयू, लोहिया संस्थान और प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू (एमएलएन) मेडिकल कॉलेज के साझा अध्ययन में ये निष्कर्ष सामने आए हैं। इसे जर्नल ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन एंड साइंस के मई के अंक में स्थान मिला है। 

विज्ञापन


यह अध्ययन प्रयागराज के एमएलएन मेडिकल कॉलेज के आशीष कुमार सिंह के साथ ही केजीएमयू के सचिन कुमार त्रिपाठी और लोहिया संस्थान के राजीव रतन सिंह, रिचा चौधरी और प्रदीप कुमार यादव ने किया है। एमएलएन के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन हॉस्पिटल) में सिर की चोट के बाद पहुंचे 604 मरीजों पर यह अध्ययन किया गया। ये सभी अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। इनकी तुरंत या इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

सिर की चोट के बाद जान गंवाने वालों के आंकड़े

अध्ययन के दौरान देखा गया कि सिर की चोट के बाद जान गंवाने वालों में से 51.32 फीसदी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं, 21.85 फीसदी की मौत मौके पर ही हुई। इसके अलावा 26.82 फीसदी घायलों की जान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चली गई। इस तरह 48.67 फीसदी घायल अस्पताल तक नहीं पहुंच सके। 

दोपहिया वाहन सवार सबसे ज्यादा घायल 

अध्ययन के मुताबिक, सड़क दुर्घटना में सिर की चोट वाले कुल घायलों में से 52.48% दोपहिया वाहन सवार थे। दूसरे नंबर पर 25.17% चार पहिया वाहन वाले थे। सिर की चोट वाले बाकी घायलों में से 8.44% पैदल, 6.24 फीसदी साइकिल सवार, 2.48% तिपहिया वाहन सवार और 5.13% बेहद धीमी गति से चलने वाले वाहनों सवार थे। 

मुख्य मार्ग पर सबसे ज्यादा टक्कर

रिपोर्ट के मुताबिक 52.98% की टक्कर मुख्य मार्ग पर हुई। वहीं, 26.16% मुख्य मार्ग के मोड़ पर घायल हुए। इसी तरह 8.11% गलियों में और 11.42% गली के मोड़ पर घायल हुए। 43.71% आमने-सामने सीधी टक्कर में तो 21.52% को खुद के वाहन से गिरकर चोटिल हुए। 53.15% मामलों में दो वाहनों की टक्कर हुई। 25.33% यानि एक चौथाई मामलों में दो से ज्यादा वाहनों की टक्कर हुई।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं

केजीएमयू के ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. वैभव जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले ज्यादातर लोग दोपहिया वाहन सवार होते हैं। इनमें भी बिना हेलमेट वालों की स्थिति गंभीर होती है। इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed