फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   49 buses will run for Maha Kumbh Mela

Lucknow News: महाकुंभ मेले के लिए चलेंगी 49 बसें

Wed, 04 Dec 2024 12:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
49 buses will run for Maha Kumbh Mela
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। प्रयागराज में जनवरी 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब रायबरेली डिपो से 49 बसों के संचालन की तैयारी है। शुरू में 11 स्पेशल बसें संचालित कराने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। रायबरेली डिपो से करीब 15 बसों का संचालन प्रयागराज मार्ग पर हो रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब महाकुंभ मेले में बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले में ज्यादातर भक्त जिले से होकर जाते हैं।
विज्ञापन


रायबरेली-प्रयागराज रूट पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ाना पड़ता है। इस बार मेले में पहुंचाने के लिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त बसों के लिए डिमांड भी शासन को भेजी गई है। जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव को प्रयागराज के महाकुंभ मेले का लखनऊ क्षेत्र का अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे लखनऊ मंडल के डिपो व स्थलों पर व्यवस्थाओं को देखेंगे। अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को मेला अधिकारी के नियंत्रण में रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

नवाबगंज प्रयागराज में शटल सेवा में डिपो के श्रीकृष्ण अवस्थी व पंकज अंबेश समेत चार कर्मचारियों को लगाया गया है। बसों के चेकिंग दल में डिपो के प्रहलाद सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम सोनकर को लगाया गया है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को भी लगाया गया है।


प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर दिशा-निर्देश मिले हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर से अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। मेले में डिपो से 49 बसें संचालित कराने की तैयारी है। डिपो स्तर पर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed