फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   48 percent population vaccinated in Uttar Pradesh.

यूपी: 48 फीसदी आबादी को लगी कोरोना टीके की पहली डोज, अब तक आठ करोड़ 62 लाख का टीकाकरण

Sat, 11 Sep 2021 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Sep 2021 01:41 PM IST
सार

यूपी में वैक्सीनेशन के लिए अर्ह 48 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, प्रदेश के 34 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
48 percent population vaccinated in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी सरकार का दावा है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह उत्तर प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 07 करोड़ 20 लाख से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


विगत दिवस 14 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 62 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 65 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 184 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 7 करोड़ 47 लाख सैंपल की जांच

प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 47 लाख 13 हजार 276 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 17 हजार 869 सैम्पल टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 10 जनपदों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 468 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 34 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed