{"_id":"61faf3a3c5c787599212583d","slug":"47-aspirants-filed-nomination-for-assembly-election-in-lucknow-lucknow-news-lko6161470106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, सपा के तीन प्रत्याशियों सहित 47 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, सपा के तीन प्रत्याशियों सहित 47 ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच लखनऊ में बुधवार को प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन व बृजेश पाठक, सपा के पूर्व राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र, मो. अरमान, पूर्व विधायक गोमती यादव सहित 47 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भारी भीड़ रही।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बुधवार को 47 नामांकन के साथ अब 101 प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। सबसे अधिक नामांकन बीकेटी विधानसभा सीट के लिए हैं, जिनकी संख्या 16 हो गई है। वहीं सरोजनीनगर में 13 व छावनी में 14 हैं। लखनऊ छावनी से भाजपा के ब्रजेश पाठक के अलावा समाज सेवक पार्टी के रजनीकांत दुबे, निर्दलीय निगमेंद्र मिश्रा, सर्व राज्य पार्टी के अमित डेनियल मसीह ने नामांकन किया।
सरोजनीनगर विधानसभा से पूर्व राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने सपा से, आप से रोहित श्रीवास्तव ने पर्चा भरा। वहीं, समान अधिकार पार्टी के सुशील शुक्ला, पीपुल्स पार्टी के द्वारिका प्रसाद, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के रामबरन सिंह, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के डॉ. संतोष वर्मा, निर्दलीय डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, भाकपा के सत्य नारायण ने भी नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
बीकेटी विधानसभा से सपा से पूर्व विधायक गोमती यादव, बसपा के सलाहुद्दीन, सर्वराज्य पार्टी के सतीश कुमार गौतम, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पंकज कुमार, आजाद समाज पार्टी के सुनील कुमार, पीपुल्स पार्टी के जयकरन विश्वकर्मा एवं लोकबंधु पार्टी के अरविंद कुमार ने पर्चा भरा। मलिहाबाद से आप के रूपेंद्र कुमार, जन अधिकार पार्टी के रमेश कुमार ने नामांकन किया।
लखनऊ पश्चिम सीट से सपा के अरमान खान, कांग्रेस की शहाना सिद्दीकी, लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के आकाश गुप्ता, निर्दलीय विनय शुक्ला व हनीफ खान, बसपा के कायम रजा, जन समाज एकता पार्टी की शीबा जैदी ने नामांकन किया। लखनऊ उत्तर सीट से आप के अमित श्रीवास्तव ने विकल्प के रूप में पत्नी अनीता श्रीवास्तव का नामांकन कराया है। वहीं निर्दलीय अरविंद शुक्ला व संजय सिंह राणा, सोशलिस्ट पार्टी की रानी सिद्दीकी एवं नैतिक पार्टी के राम आसरे मिश्रा ने पर्चा भरा। लखनऊ मध्य से इंडियन नेशनल लीग के मो. फ हीम, बसपा के आशीष चंद्रा, भारतीय जन मोर्चा पार्टी के विक्रांत मोहन श्रीवास्तव, आप के नदीम अशरफ , समाज सेवक पार्टी के राम कुमार ने नामांकन किया। मोहनलालगंज से समाज सेवक पार्टी के जितेंद्र कुमार रावत, सुरक्षा समाज पार्टी के संजय कुमार एवं पीपुल्स पार्टी के संग्राम ने पर्चा भरा।
लखनऊ पूर्व से सपा-भाजपा से एक साथ नामांकन
लखनऊ पूर्व सीट से भाजपा के आशुतोष टंडन गोपालजी और सपा के अनुराग भदौरिया ने दोपहर बाद लगभग साथ-साथ ही आवेदन किया। इनके अलावा समाज सेवक पार्टी के शिवा गुप्ता, निर्दलीय अनुरोध श्रीवास्तव, जन अभियान पार्टी की स्नेहलता सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के दिलीप कुमार रस्तोगी ने भी नामांकन किया।
मुहूर्त निकल जाएगा, फोटो बाद में
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक करीब 11 बजे नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उनको पहुंचने में देरी हो गई। इसी बीच फोटोग्राफर्स ने उनको फोटो के लिए रोकना चाहा तो उनके समर्थक बोलने लगे कि फोटो बाद में करियेगा, नहीं तो मुहूर्त के हिसाब से नामांकन लेट हो जाएगा। नामांकन के बाद ही उन्होंने फोटो खिंचवाई। इसी तरह कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने भी मुहूर्त के चलते नामांकन के बाद ही फोटो खिंचवाई।
पीपीई किट पहन पहुंचा प्रत्याशी
कोरोना से बचाव का संदेश देने के लिए इंडियन नेशनल लीग के प्रत्याशी मो. फ हीम पीपीई किट पहनकर नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव जरूरी है, इसलिए पूरे कोविड प्रोटोकॉल के साथ आए हैं।
अब तक हो चुके 101 नामांकन
मलिहाबाद में 7, बीकेटी में 16, सरोजनीनगर में 13, लखनऊ पश्चिम में 14, लखनऊ उत्तर में 13, लखनऊ पूर्व में 10, लखनऊ मध्य में 7, लखनऊ छावनी में 14, मोहनलालगंज में 7 नामांकन हो चुके हैं।