{"_id":"650c32bf68c758e9ab0edc2c","slug":"467-street-vendors-got-loan-of-rs-50-thousand-without-guarantee-raebareli-news-c-101-1-slko1033-4317-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 467 स्ट्रीट वेंडरों को बिना गारंटी मिला 50 हजार का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 467 स्ट्रीट वेंडरों को बिना गारंटी मिला 50 हजार का कर्ज
Thu, 21 Sep 2023 05:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को सुविधा
शुरू में वेंडरों को 10 व 20 हजार रुपये का मिलता था लोन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कर्ज लिमिट बढऩे के बाद 467 शहरी स्ट्रीट वेंडरों को बिना गारंटी 50-50 हजार रुपये लोन मिल गया है। योजना के तहत डूडा के स्तर से शुरू में स्ट्रीट वेंडरों को 10 व 20 हजार का कर्ज मिल रहा था। स्ट्रीट वेंडरों को अब कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज की लिमिट बढ़ाए जाने के बाद वेंडरों को बड़ी सहूलियतें मिली हैं।
जिले में कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से शहरी पथ विक्रेताओं का काम धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया था। लॉकडाउन के बाद सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार खड़ा करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना संचालित की। योजना के तहत जिले में 8,627 स्ट्रीट वेंडरों को 10-10 हजार रुपये का बिना गारंटी लोन दिया गया था। बाद में अच्छा काम करने वाले स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार के लिए 20-20 हजार रुपये का कर्ज दिया गया।
जिले में 2,992 स्ट्रीट वेंडर 20-20 हजार का कर्ज पा चुके हैं। दोनों बार कर्ज लेने के बाद समय से वापस करने वाले स्ट्रीट वेंडरों को अब 50 हजार रुपये कर्ज देने की व्यवस्था कर दी गई है। जिले में 467 स्ट्रीट वेंडरों को अब तक लाभान्वित भी कर दिया गया है। डूडा ने लक्ष्य से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को बैंकों के माध्यम से कर्ज दिलाया है।
विज्ञापन
इनसेट
साधारण औपचारिकता पूरी कराकर पा सकते कर्ज
डूडा की शहरी मिशन प्रबंधक नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि स्वनिधि योजना योजना में 10 और 20 हजार रुपये का कर्ज लेकर एक साल में थोड़ा-थोड़ा करके चुकाने के बाद 50 हजार तक के लोन का विकल्प मिल सकता है। योजना में आवेदन करने के लिए किसी सरकारी बैंक में जाना होगा। पीएम स्वनिधि योजना का फॉर्म भरकर आधार कार्ड के साथ उसे जमा करना होगा। डूडा से प्रक्रिया पूरी कराकर बैंक के माध्यम से कर्ज मिल सकता है।
इनसेट
शहरी स्ट्रेट वेंडरों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित है। योजना के तहत बिना गारंटी अब स्ट्रेट वेंडर रोजगार के लिए 50 हजार रुपये तक कर्ज ले सकते हैं। अब तक 467 पात्र वेंडरों को लाभ दिलाया गया है।
-शशि कुमार मेहरोत्रा, परियोजना अधिकारी डूडा