फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 percent voting in mlc election

शिक्षक निर्वाचन में फीका रहा मतदान

Mon, 24 Mar 2014 08:43 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
45 percent voting in mlc election

सूबे में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए रविवार को मामूली नोकझोंक के बीच शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान अपेक्षाकृत फीका रहा।

विज्ञापन


स्नातक खंड क्षेत्र की पांच सीटों के लिए महज 45 फीसदी वोट पड़े। जबकि शिक्षक खंड क्षेत्र की छह सीटों के लिए 66 फीसदी तक मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई केंद्रों पर सूची में नाम न होने पर लोगों ने हंगामा किया।


विधान परिषद की 11 सीटों के लिए रविवार को 2190 केंद्रों पर मतदान सवेरे आठ बजे से शाम चार बजे तक चला। अवकाश होने की वजह से शुरुआती दौर में मतदान की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद मतदान ने गति तो पकड़ी लेकिन यह शिक्षक खंड क्षेत्र में ही दिखाई पड़ी। स्नातक खंड क्षेत्र के लिए अंतिम क्षणों तक तेजी नहीं आई और 50 फीसदी का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक खंड क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान गोरखपुर-फैजाबाद खंड में 73 फीसदी और सबसे कम आगरा में 62 फीसदी हुआ।

लखनऊ में शिक्षक खंड क्षेत्र के लिए 69.65 और स्नातक में 45.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना 26 मार्च को सवेरे 8 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed