{"_id":"5f2430f40bb6361abd771680","slug":"4453-new-corona-patients-found-in-up-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पहली बार आंकड़ा चार हजार पार, एक दिन में मिले सर्वाधिक 4453 नए कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पहली बार आंकड़ा चार हजार पार, एक दिन में मिले सर्वाधिक 4453 नए कोरोना मरीज
Fri, 31 Jul 2020 08:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
यूपी में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से पहली बार मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार कर गया है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 4453 मरीज सामने आए हैं। जो एक दिन में अभी तक की सर्वाधिक संख्या है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 3765 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब प्रदेश में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34968 हो गई है। कुल 48863 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 1630 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कुल 885871 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 34973 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 2984 क्वारंटीन में हैं। शुक्रवार को 115618 नमूनों की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 2325428 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पांच-पांच नमूनों के 3358 पूल की जांच की गई। इसमें 531 पॉजिटिव मिले। इसी तरह 10-10 नमूनों के 302 पूल बनाए गए। इनमें से 30 पॉजिटिव आए हैं। 4453 नए मरीज मिले स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भी रिकॉर्ड 562 मरीज मिले।
विज्ञापन
जबकि नोएडा 133, गाजियाबाद 83, कानपुर नगर 321, वाराणसी 97, प्रयागराज 231, बरेली 395, मेरठ 43, झांसी 61, गोरखपुर 155, आगरा 50, मुरादाबाद 61, जौनपुर 63, बलिया 70, अलीगढ़ 67, बुलंदशहर 47, हापुड़ 38, अयोध्या 142, बाराबंकी 71, गाजीपुर 70, हरदोई 45, देवरिया 112, सहारनपुर 17, रामपुर 25, संभल 03, शाहजहांपुर 89, आजमगढ़ 88, संत कबीर नगर 69, बस्ती 37, चंदौली 19, मथुरा 17, कन्नौज 46, मुजफ्फर नगर 26, सिद्धार्थ नगर 60, उन्नाव 22, मिर्जापुर 177, फिरोजाबाद 20, सुल्तानपुर 46, बिजनौर 24, महाराजगंज 25, मैनपुरी 09, इटावा 15, गोंडा 42, कुशीनगर 40, बागपत 07, अमरोहा 30, पीलीभीत 72, भदोही 02, रायबरेली 21, सोनभद्र 34, मऊ 21, सीतापुर 19, बहराइच 31, फतेहपुर 32, फर्रुखाबाद 11, अमेठी 28, लखीमपुर खीरी 37, शामली 10, बदायूं 64, जालौन 44, कासगंज 03, प्रतापगढ़ 46, औरैया 10, ललितपुर 29, एटा 06, कौशांबी 04, बांदा 11, हमीरपुर 18, बलरामपुर 19, महोबा 15, हाथरस 05, आंबेडकर नगर 28, कानपुर देहात 39, चित्रकूट में 132 और श्रावस्ती में 11 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 43 मरीजों की मौत हुई और 2060 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन