{"_id":"608863b38ebc3ec35d055454","slug":"4437-new-cases-of-corona-lucknow-news-lko57599046","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम, पर 39 मौतों ने बढ़ाई चिंता, 4437 नए मामले मिले राजधानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम, पर 39 मौतों ने बढ़ाई चिंता, 4437 नए मामले मिले राजधानी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में बीते 14 दिन में मंगलवार को सबसे कम संक्रमण के मामले मिले। हालांकि, 39 मौतों का आंकड़ा बता रहा है कि हालात गंभीर हैं। सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन भी नए केस में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को 4437 मामले मिले।
13 अप्रैल के बाद से राजधानी में लगातार रोजाना होने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पांच हजार के पार मिल रही थी। इसके बाद सोमवार को 4566 नए केस मिले थे, वहीं मंगलवार को इसमें और गिरावट हुई और आंकड़ा 4437 रहा। नए संक्रमितों के साथ स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी मंगलवार को थोड़ा कम हुआ। मंगलवार को 5960 लोग स्वस्थ हुए, सोमवार को यह आंकड़ा 6035 था। रविवार को 6247 लोग स्वस्थ हुए थे।
24 अप्रैल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा मौतें
लखनऊ में मंगलवार को 39 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे पहले 24 अप्रैल को 42 की जान गई थी। लखनऊ में एक दिन में होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।
विज्ञापन
50 हजार से नीचे सक्रिय केस
लखनऊ में 18 अप्रैल के बाद मंगलवार को पहली बार सक्रिय केस का आंकड़ा 50 हजार से नीचे रहा। लखनऊ में मंगलवार को 49,064 सक्रिय केस दर्ज हुए। सोमवार को इनकी संख्या 50,627 और रविवार को 52,068 थी।