फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   निवेश मित्र की जगह अपने पोर्टल से ही आवेदन ले रहे श्रम, नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण

निवेश मित्र की जगह अपने पोर्टल से ही आवेदन ले रहे श्रम, नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण

Sun, 25 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
निवेश मित्र की जगह अपने पोर्टल से ही आवेदन ले रहे श्रम, नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण
निवेश मित्र के बजाय अपने पोर्टल से आवेदन ले रहा श्रम विभाग और नोएडा
विज्ञापन

उद्योग संबंधी आवेदन के लिए अप्रैल में जारी हुआ था फरमान
समीक्षा में खुलासा, सभी को निवेश मित्र से ही आवेदन लेने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद श्रम विभाग और उद्योग विभाग के यूपीएसआईडीसी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उद्योग स्थापना से जुड़े आवेदन अपने पोर्टल से ही ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल इस व्यवस्था को बंद कर निवेश मित्र पोर्टल से ही आवेदन लेने के निर्देश दिए हैं।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौ अप्रैल 2018 को सिंगल विंडो पोर्टल प्रदेश में लागू करते समय मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किए गए थे। इसमें इस व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को उद्योग संबंधी आवेदन अपने विभागीय पोर्टल के बजाय निवेश मित्र के माध्यम से लेने को कहा गया था। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सचिवालय के अफसरों से इस व्यवस्था की समीक्षा कराई तो पता चला कि श्रम विभाग और उद्योग विभाग के यूपीएसआईडीसी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस मार्गदर्शी सिद्धांत को दरकिनार कर अब भी अपने पोर्टल से ही आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर आपत्ति जताई है और समस्त विभागों, प्राधिकरणों, संस्थाओं को प्रदेश में औद्योगिक निवेश से जुड़े सभी आवेदन केवल निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से ही लेने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


ये व्यवस्था भी लागू करने के फरमान
समस्त आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा कराए जाएंगे। किसी भी दशा में आवेदन शुल्क ऑफलाइन न लिए जाएं।
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की पूरी प्रणाली (फील्ड निरीक्षण आख्या, अनुमोदन की प्रक्रिया) ही ऑनलाइन करा ली जाए।
एनओसी आदि प्रमाणपत्र डिजिटल सिग्नेचर के जरिए ही जारी किए जाएं।
मैनुअल हस्ताक्षरित एनओसी व अन्य प्रमाणपत्र किसी भी दशा में जारी नहीं किए जाएंगे।
अस्वीकार किए जाने वाले आवेदनों में अस्वीकार करने के प्रमुख कारणों का उल्लेख करना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed