फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सरयू घाट पर अवैध बालू खनन के बड़े कारोबार का पर्दाफाश

सरयू घाट पर अवैध बालू खनन के बड़े कारोबार का पर्दाफाश

Tue, 19 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सरयू घाट पर अवैध बालू खनन के बड़े कारोबार का पर्दाफाश
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के घाटों पर हो रहे अवैध बालू खनन के बड़े कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहे खनन के बड़े अवैध कारोबार की शिकायतों पर मंगलवार की सुबह एडीएम के नेतृत्व में एसडीएम व सीओ आलापुर के अलावा कई थानों की फोर्स ने माझा कम्हरिया घाट पर छापा मारा, तो वहां भगदड़ मच गई। अंधेरे में ही कृषि पट्टे के नाम पर बालू का अवैध खनन का काला कारोबार चलता मिला। अधिकारियों के मुताबिक टीम जब नजदीक पहुंची तो अवैध खनन में लगे लोग भाग चुके थे। लेकिन मौके से एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व तीन बाइक बरामद कर ली गईं। इन सभी वाहनों को राजेसुल्तानपुर पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया। मौके पर 3600 घन मीटर अवैध बालू भी डंप पाई गई, जिसे पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है। टीम ने मौके से कृषि पट्टाधारक से जुड़ा लैपटॉप व प्रिंटर भी बरामद कर लिया है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सरयू नदी के किनारे वैध पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का भी खेल जारी है। कहीं बगैर पट्टे के ही खनन हो रहा है तो कहीं मानकों को दरकिनार कर घाट से बालू निकाली जा रही है। ऐसे भी मामले अक्सर सामने आते रहते हैं कि पट्टा कहीं और खनन का कार्य कहीं और चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद खनन विभाग का रवैया अक्सर ढुलमुल ही रहता है। इन्हीं शिकायतों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। डीएम सुरेश कुमार ने अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी का जिम्मा एडीएम गिरिजेश त्यागी को सौंपा। इस बीच सुबह एडीएम ने एसडीएम आलापुर, सीओ आलापुर व खनन निरीक्षक सहित कई थानों की पुलिस के साथ कम्हरिया घाट पर छापा मारा, जहां पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में वहां चल रहे अवैध बालू खनन के कार्य का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन

हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर खनन के काले कारोबार में लिप्त लोग फरार होने में सफल हो गए, लेकिन टीम ने पाया कि मौके पर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। एडीएम ने अधिकारियों के साथ काफी देर तक छापेमारी की, लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। दरअसल खनन में लगे लोग टीम के आने की आहट पाते ही सामान व वाहन छोड़कर भाग निकले। टीम नेे खनन में संलिप्त एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर-ट्राली व तीन बाइक को कब्जे में ले लिया। राजेसुल्तानपुर पुलिस के हवाले करते हुए सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। मौके से कृषि पट्टाधारक का लैपटॉप व प्रिंटर आदि भी बरामद कर लिया गया, जिसे छोड़कर कर्मचारी भाग गए थे। अधिकारियों की टीम ने मौके पर 3600 घन मीटर अवैध बालू भी डंप पाई। उसे भी पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टे से हटकर हो रहा था खनन
एडीएम के नेतृत्व में गई टीम ने पाया कि माझा कम्हरिया में एक व्यक्ति को कृषि पट्टा मिला हुआ था। इसमें संबंधित किसान की भूमि पर आ गई बालू को हटाने की अनुमति दी जाती है। मंगलवार को सुबह टीम ने पाया कि संबंधित भूखंड पर इन दिनों पानी भर गया है। इसके बावजूद आसपास के इलाके में अवैध ढंग से बालू खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अधिकारी भी मौके के हालात देख कर दंग रह गए। दरअसल संगठित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर अवैध बालू खनन का कार्य किया जा रहा था।


पट्टा नरस्त कर होगी कड़ी कार्रवाई
संबंधित कृषि पट्टाधारक मारकंडेय का पट्टा निरस्त होगा। जिस स्थान पर कृषि पट्टा मिला था, वहां पर पानी भर गया है। उसके बगल ही अवैध ढंग से खनन का काम कराया जा रहा था। अवैध खनन स्थल पर ही कृषि पट्टे से जुड़े कार्यों का लैपटॉप व प्रिंटर बरामद हुआ है। 3600 घन मीटर अवैध बालू भी बरामद की गई है। वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है। प्रकरण में जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रशांत यादव, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed