{"_id":"5aec9c6c4f1c1b87098b7da6","slug":"41525455980-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे 40 विद्यालय सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे 40 विद्यालय सीज
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर शुक्रवार को भी कार्रवाई की गई। डीएम की ओर से गठित टीमें अपने अपने क्षेत्रों के स्कूलों में छापेमारी कर उनके अभिलेख चेक कर रही हैं। इसके बाद बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों में तालाबंदी कर उसे सीज किया जा रहा है। शुक्रवार को अलग अलग टीमों ने जिले के चालीस विद्यालयों में तालाबंदी कर उसे सीज किया। यह अभियान शनिवार को भी चलाया जाएगा।
जिले में बगैर मान्यता 161 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा था। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सूचीबद्ध कर विद्यालय संचालकों को मान्यता लेने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किया गया। इसके बावजूद संचालकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में खंड शिक्षाधिकारियों व बीआरसी एनपीआरसी की टीमें गठित की थी। गठित टीमों ने शुक्रवार को सूचीबद्ध विद्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में बगैर मान्यता संचालित एमपी पब्लिक स्कूल नव्वा गांव, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बनघुसरा, डीसेट कैरियर एकेडमी नथुनिया मोड़, मदरसा कमरुल उलूम फैजाने गाजी टंड़वा, लिटिल लाइट पब्लिक स्कूल टंडवा को सीज किया गया। इसके साथ ही जामिया पीर मदरसा कुन्नपुर नौसहरा, मदरसा इस्लामिया दारुल उलूम हिजामिया कुन्नपुर, खेल गांव विद्यालय शिवाजोत में एसडीएम रमाकांत वर्मा, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, बीईओ अखिलेश कुमार व एनपीआरसी अनूप श्रीवास्तव व विनोद कुमार ने छापेमारी कर सीज किया। वहीं इकौना में जिगर इंटर कॉलेज लालबोझी, आइडियल पब्लिक इंटर कॉलेज ईदगाह चौराहा, मदरसा अहलेसुन्नत जोरडीह, माया पब्लिक स्कूल लालबोझी, चन्द्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल श्रावस्ती, नारायन बेसिक शिक्षा सदन गोपालपुर व सरस्वती शिक्षा सदन जोरडीह का एसडीएम इकौना सौरभ दूबे, बीईओ ओमप्रकाश मिश्र व तहसीलदार इकौना रामदयालवर्मा ने छापेमारी कर सीज किया। इसी प्रकार गिलौला, जमुनहा, व सिरसिया में भी टीमों ने बिना मान्यता के संचालित स्कूलों में छापेमारी कर अभिलेख देखे। टीम ने जिले में शुक्रवार को कुल चालीस विद्यालयों में ताला लगाकर सीज किया।
जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे दिन चालीस विद्यालयों में तालाबंदी कर उसे सीज किया गया है। यह अभियान शनिवार को भी चलाया जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी संचालक ने बगैर मान्यता विद्यालय चलाया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - दीपिका चतुर्वेदी, बीएसए