फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरेठी में रात में चौपाल तो सुबह लगाई झाड़ू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरेठी में रात में चौपाल तो सुबह लगाई झाड़ू

Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरेठी में रात में चौपाल तो सुबह लगाई झाड़ू
फैजाबाद। जिले के सरेठी गांव में रात्रि विश्राम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार सुबह पैदल प्राथमिक विद्यालय सरेठी पहुंचे और यहां झाड़ू लगाकर स्वच्छता की अलख जगाई। इसके बाद उन्हाेंने ग्रामीणों के दरवाजे पर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करने के लिए नगर विधायक ने मशीन में चारा लगाया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चारा काटा व गाय को खिलाया। इसके पहले देर रात तक चली चौपाल में ग्रामीणों से विकास योजनाओं का फीडबैक लिया। शिकायतें मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की प्रदेश में यह पहली चौपाल और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरेठी में गुरुवार को देर रात्रि तक चौपाल लगाने के बाद भोजन व रात्रि विश्राम प्रदीप कुमार के घर किया। शुक्रवार सुबह आठ बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृजबहादुर, प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल के साथ पैदल पूरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरेठी पहुंचे और स्वच्छता अभियान में खुद भी झाडृू लगाई। इसके बाद गांव में प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रमण किया। रास्ते में बदहाल कुआं देख उन्होंने बीडीओ से इसकी सफाई कराकर उसमें जल भरकर सौंदर्यीकरण करने का निर्देश जारी किया। जिस रास्ते से वे विद्यालय गए थे, वहां की सड़क को पक्की बनाने के लिए विधायक से कहा। वहीं प्रवास के बाद लौटते समय वह एक बार फिर पुन: पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरेठी पहुंचे तथा बच्चों से शिक्षा व्यवस्था व भोजन की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल को सौंपी।
विज्ञापन



शौचालय व आवास निर्माण की जानकारी ली
प्रदेश अध्यक्ष ने जब आवास व शौचालय के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि 30 शौचालय बन चुके हैं। अभी 200 प्रस्तावित हैं, जिन्हें सूचीबद्ध किया जा चुका है। 73 आवास का निर्माण हो चुका है। 2011 की सूची के अनुसार 13 आवास देना बाकी है। नवीन सूची के अनुसार 57 को आवास प्रदान किया जाना है, जिन्हें सूचीबद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का भोजन भी गांव में किया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिन का भोजन भी गांव निवासी निर्मला के यहां किया। भोजन करने के बाद निर्मला ने प्रदेश अध्यक्ष के पैर छूकर उन्हें दक्षिणा भी दी, जिसे उन्होंने सहज ही स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed