{"_id":"5ade274e4f1c1ba1098b6172","slug":"41524508494-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.82 अरब से कराया जाएगा शहर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.82 अरब से कराया जाएगा शहर का विकास
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए एक अरब 82 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 28 अप्रैल को होने वाली नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में इस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। नगर पालिका के अफसरोें की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना के तहत शहर में सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए सीवर लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा लाइटें लगाने के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर क्षेत्र में हैंडपंप लगवाने की कार्ययोजना भी बनी है। मौजूदा समय में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 34 वार्ड आते हैं। इन वार्डों में करीब तीन लाख आबादी रहती है। अफसरों की मानें तो कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगर पालिकाध्यक्ष और सभासदों की मौैजूदगी में कार्ययोजना पर चर्चा करके इन विकास कार्यों को हरी झंडी दी जाएगी। इसे हरी झंडी मिलने के बाद शहर का तेजी विकास हो सकेगा। जिससे शहर के लोगों को राहत मिलेगी।
सीमा विस्तार पर भी होगी चर्चा
इस बार की पालिका की बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार को लेकर खास चर्चा होगी। तत्कालीन पालिकाध्यक्ष मो. इलियास के समय में नगर पालिका परिषद रायबरेली का सीमा विस्तार किए जाने क खाका तैयार किया गया था। प्रस्ताव भी बना था। पर सीमा विस्तार को हरी झंडी नहीं मिल पाई थी। एक बार फिर सीमा विस्तार के लिए बोर्ड में मुद्दा उठेगा। यदि सीमा विस्तार को हरी झंडी मिलती है तो यह शहर के विकास में एक अहम कड़ी साबित होगा। शहरी व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलने का रास्ता खुलेगा।
गंदगी फैलाने पर लग सकती जुर्माने की मुहर
शहर में गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने की मुहर लग सकती है। नगर पालिका के अफसरों की ओर से जो कार्ययोजना बनाई गई है, उसमें शहर में कूड़ा करकट फैलाने वाले, सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाने पर विचार किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो शहर को साफ सुथरा बनाने में अहम कड़ी होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक इस बार 28 अप्रैल को होनी है। इस बार शहर के विकास के लिए एक अरब 82 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें सड़कों की मरम्मत, पेयजल, लाइट लगवाने आदि का कार्य शामिल है। बोर्ड की बैठक में कार्ययोजना को हरी झंडी मिलने के बाद इन कार्यों को कराने का कार्य कराया जाएगा। इससे शहर का विकास हो सकेगा।
- मुशीर अहमद, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली