फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रैफिक नियम अपनाने का लिया संकल्प

ट्रैफिक नियम अपनाने का लिया संकल्प

Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम अपनाने का लिया संकल्प
जगतपुर (रायबरेली)। छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति गजब का उत्साह दिखा। सभी ने पुलिस अफसरों, शिक्षकों की बात को गंभीरता से सुना। छात्र-छात्राओं ने स्वयं के साथ ही दूसरों को भी यातायात के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेते हुए इसे अमल में लाने की बात कही। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री बलिकरन सिह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज जगतपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में यातायात नियमों को लेकर खूब चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पुलिस तो अपना काम करती ही है। यदि जनता भी जागरूक हो और यातायात नियमों का पालन करे तो निश्चित तौर से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन


यातायात के बारे में बताया जाए
छात्राएं प्रियंका सोनी और योगिता चौरसिया कहना था कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है। इसलिए लोगों को नियमों की जानकारी दी जानी चाहिए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। ऐसा होने पर सड़क हादसों पर अंकुश लग सकेगा और हो रही मौतों पर ब्रेक लगेगा।
विज्ञापन


धीमी गति से चलाएं गाड़ी
छात्राएं गरिमा चौधरी, सोनम चौधरी का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि वाहन चालक नियम का पालन नहीं करते हैं। यही वजह है कि आए दिन सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर युवा वर्ग का गाड़ी स्पीड पर नियंत्रण नहीं रहता है। इसी की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट लगाकर चलाएं गाड़ी
अंशिका मौर्य, सोनम निर्मल का कहना था कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से सड़क हादसा होने पर बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्ती बरतनी चाहिए। जो हेलमेट नहीं लगाते, उन पर ठोस कार्रवाई हो।

पुलिस को बरतनी चाहिए सख्ती
माधुरी पटेल और राधिका का कहना था कि अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें। लाइसेंस होने पर ही उन्हें गाड़ी चलाने दें। आज सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसलिए सबको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


छात्र-छात्राओं ने पूछे सवाल, दिए जवाब
पुलिस कीपाठशाला में छात्र-छात्राओं ने मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय से कई सवाल किए, जिनका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। छात्रा प्रियंका सिंह, सोनी, मानसी त्रिपाठी, प्रिया सिंह, श्रेया त्रिवेदी, अनामिका सिंह ने पूछा कि यूपी हंड्रेड पुलिस से क्या फायदा है। इस पर उन्होंने बताया कि कहीें पर कोई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है। इसके अलावा कई अन्य छात्र-छात्राओं ने यातायात से संबंधित सवाल किए, जिसका जवाब दिया गया। पुलिस पाठशाला को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed