{"_id":"5a10791a4f1c1bf4688bc052","slug":"41511029018-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय देवगन ने हनुमान मंदिर में टेका मत्था
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। कस्बा स्थित महेश विलास पैलेस में चल रही रेड फिल्म की शूटिंग करने लखनऊ से आए मुख्य कलाकार अजय देवगन ने शनिवार को चुरुवा हनुमान मंदिर पर मत्था टेका और 11 किलो प्रसाद वितरण किया। पुजारी अनूप अवस्थी से लगभग 15 मिनट तक मंदिर के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। लोग जब तक अजय देवगन को जान पाते तब तक अजय देवगन शिवगढ़ शूटिंग करने पहुंच गए। यह चर्चा का विषय बना रहा कि रेड फि ल्म की शूटिंग के दौरान जहां पब्लिक से अजय देवगन मुलाकात नहीं कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने हनुमान मंदिर पर मत्था टेककर प्रसाद वितरण किया।
कलाकार अजय देवगन सितंबर से चल रही रेड फिल्म की शूटिंग में सौरभ शुक्ला किसी राजनेता अथवा मंत्री के रोल में और अजय देवगन ईमानदार तेज तर्रार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका अदा कर रहे हैं। तीन महीने से फिल्म की शूटिंग हो रही है, लेकिन अभी तक जनता से मुखातिब नहीं हो सके। जिसको लेकर पब्लिक में आक्रोश व्याप्त है।