फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   निष्पक्षता से हो चुनाव की प्रत्येक कार्रवाई

निष्पक्षता से हो चुनाव की प्रत्येक कार्रवाई

Sat, 18 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
निष्पक्षता से हो चुनाव की प्रत्येक कार्रवाई
बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व डीआईजी अनिल कुमार राय ने शुक्रवार को उप जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। किसी मतदाता को अनावश्यक परेशान न किया जाये और प्रत्येक कार्यवाही निष्पक्षता से हो। इससे आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था तथा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धारा 144 का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ कराया जाय। आयुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान केन्द्र के अंदर किसी भी मतदाता को तरल पदार्थ ले जाने की अनुमति न दी जाय। मतगणना के बाद किसी को भी विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। संवेदनशील बूथों पर वेब-कास्टिंग के साथ ही आवश्यकतानुसार स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जायें। बूथ के अंदर अधिकृत लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाय। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परिचय पत्र भी जारी किए जायें। डीआईजी एके राय ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए वाहनों की चेकिंग करते रहें। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया कि जनपद में निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं हैं। मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय प्रशिक्षण 19 व 20 नवंबर को हैं। बहराइच व रिसिया के लिए गल्ला मंडी परिसर बहराइच तथा नानपारा के लिए शंकर इंटर कॉलेज नानपारा व जरवल के लिए हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय कुमार, एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा गौरांग राठी आईएएस आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed