फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   410 people reached hospital due to Holi ruckus, 160 admitted

Lucknow News: हाेली के हुड़दंग में 410 लोग पहुंचे अस्पताल, 160 भर्ती

Sun, 16 Mar 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
410 people reached hospital due to Holi ruckus, 160 admitted
लोकबंधु अस्पताल में भर्ती घायल।

विज्ञापन
लखनऊ। होली के हुड़दंग ने 410 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। इनमें मारपीट के दौरान घायल हुए लोग, आंखों में रंग जाने व सांस के गंभीर मरीज थे। 160 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। सबसे अधिक मरीज केजीएमयू में पहुंचे। बीते साल होली में करीब 480 लोग अस्पताल पहुंचे थे।

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में 135 घायल पहुंचे। इनमें 86 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल 49 लोगों को भर्ती किया गया है। पांच घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज का कहना है कि रंग खेलने के दौरान बरती गई लापरवाही से 35 लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज दिया गया। लोहिया संस्थान में 30 से ज्यादा घायलों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सिविल में 30 मरीज हुए भर्ती, दो मृत आए थे

सिविल अस्पताल में होली के दिन हादसों में 100 से अधिक घायल पहुंचे। सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 30 मरीजों को भर्ती किया गया। 20 मरीजों को आंखों में चोट व रंग लगा था। 70 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन लोग आग से झुलसे थे। दो लोग मृत अवस्था में लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बलरामपुर में 70 घायल पहुंचे



बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में 70 से अधिक घायल पहुंचे। इनमें से कुछ को टांका लगाया गया तो वहीं कुछ का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 31 मरीज भर्ती किए गए हैं। हादसे में सात लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए थे। किसी भी जख्मी की मौत नहीं हुई है।


कुत्तों ने 38 लोगों को काटा

होली के दिन 38 लोगों को कुत्तों ने काटा। जो इंजेक्शन लगवाने बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मरीजों को रैबीज व टिटनेस के इंजेक्शन लगाए।



रामसागर मिश्रा अस्पताल में 20 मरीज भर्ती



बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल की इमरजेंसी में 75 लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 20 घायलों को भर्ती किया गया। 55 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 22 से ज्यादा लोग आंखों में रंग जाने से अस्पताल लाए गए। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि पेट की गड़बड़ी, सांस समेत दूसरी परेशानी लेकर भी लोग पहुंचे थे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed