फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   41 New dengue patients in lucknow

डेंगू के 41 नए मरीज मिले, 12 को किया गया अस्पतालों में भर्ती

Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
41 New dengue patients in lucknow
राजधानी में डेंगू के 41 नए मरीज आए सामने। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
शहर में शनिवार को डेंगू के 41 नए मरीज मिले। अस्पताल प्रभारियों का कहना है पॉजिटिव आए रोगियों का नमूना एलाइजा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में 20 से अधिक लोग तेज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। कार्ड टेस्ट में इनमें से छह डेंगू की चपेट में मिले।
वहीं, तीन नए मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, लोकबंधु अस्पताल में सात नए मरीज भर्ती हुए, जबकि 11 लोग कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आए।
अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी 45 मरीज भर्ती हैं। सिविल की ओपीडी में 12 नए पॉजिटिव मिले, जबकि दो मरीज बीते 24 घंटे में भर्ती हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मिले 18 पॉजिटिव
नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने शारदानगर, केसरीखेड़ा, आलमनगर, हुसैनाबाद, अलीगंज प्रथम, शंकरपुरवा, रफ ी अहमद किदवई मार्ग, राजीव गांधी प्रथम वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि एनके रोड, सिल्वर जुबली, टुडियागंज, रेडक्रॉस, ऐशबाग, अलीगंज, इंदिरानगर, इटौंजा में 18 डेंगू पॉजिटिव मिले। वहीं, 2798 घरों में से 27 को मच्छर पनपने की स्थिति मिलने पर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed